{"_id":"6337d94dc263cb4c9c3172e9","slug":"an-abulance-hits-a-dcm-in-yaodhya-many-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: सड़क पर खड़े डीसीएम से टकराई एम्बुलेंस, हादसे में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: सड़क पर खड़े डीसीएम से टकराई एम्बुलेंस, हादसे में तीन घायल
Sat, 01 Oct 2022 11:38 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:38 AM IST
सार
अयोध्या जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक सड़क किनारे खड़े डीसीएम से एक एम्बुलेंस टकरा गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
ट्रक से भिड़ी एंबुलेंस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अयोध्या जिले के सहादतगंज बाईपास पर शनिवार सुबह सड़क पर खड़े डीसीएम से गोरखपुर से लखनऊ जा रही एम्बुलेंस टकरा गई।
विज्ञापन
दर्दनाक हादसे में एम्बुलेंस सवार ड्राइवर, टेक्नीशियन और सहायक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राइवेट एम्बुलेंस ड्राइवर विक्रम कुमार निवासी खैराबाद गोरखपुर में मरीज छोड़कर लौट रहा था।
सहादतगंज बाईपास पर पहुंचे ही थे एक एम्बुलेंस एक खड़े डीसीएम से जा टकराई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।