फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   An 11,000-volt line runs on dilapidated poles, threatening a population of 12,000.

Lucknow News: जर्जर खंभों के सहारे दौड़ रही 11 हजार वोल्ट की लाइन, 12 हजार की आबादी के सामने खतरा

Wed, 15 Apr 2026 02:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
An 11,000-volt line runs on dilapidated poles, threatening a population of 12,000.
दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।
काकोरी । दुबग्गा उपकेंद्र के अंतर्गत आम्रपाली योजना सेक्टर एच-3 में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां करीब 12 हजार की आबादी वाले इलाके में 11 हजार वोल्ट की लाइन जर्जर खंभों के सहारे दौड़ रही है, जो किसी भी वक्त गिर सकते हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि पुष्पेंद्र सिंह, किसान नेता सुनील लोधी और जिला पंचायत सदस्य निहाल अहमद सिद्दीकी के अनुसार, कॉलोनी में 15 से अधिक लोहे के खंभे नीचे से जंग लगकर पूरी तरह खोखले हो चुके हैं। कई खंभों का आधार जमीन छोड़ चुका है और वे गिरने की कगार पर हैं।
विज्ञापन


लालजी टंडन वार्ड की पार्षद रोशनी रावत और पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीकृष्ण लोधी ने दो वर्षों में 15 से अधिक बार लिखित शिकायतें दीं, लेकिन जेई, एसडीओ और एक्सईएन ने समस्या की अनदेखी कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का आरोप है कि विभाग ने कुछ खंभों को अस्थायी रूप से सीमेंट या टेप से ढंककर खानापूर्ति की थी, लेकिन अब वह प्लास्टर भी उखड़ चुका है। आम्रपाली योजना के अलावा बसंत कुंज, बारवन खुर्द और कांशीराम कॉलोनी जैसे क्षेत्रों में भी हालात बेहद चिंताजनक बने हुए हैं।


दुबग्गा उपखंड के अभियंता ऋषि गोस्वामी का कहना है कि स्थानीय निवासी अधिशासी अभियंता को लिखित प्रार्थना पत्र दें। उनके निर्देश पर मामले की जांच और जर्जर खंभों का सर्वे कराया जाएगा, जिसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर उन्हें बदलवाने की कार्रवाई की जाएगी।

दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।

दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।

दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।

दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।

दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।

दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।

दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।

दुबग्गा की आम्रपाली योजना में लगे जर्जर पोल।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed