{"_id":"6149638e655a5c35783149fc","slug":"amrit-mahotsav-of-azadi-chief-minister-yogi-adityanath-flagged-off-ssb-cycle-rally-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजादी का अमृत महोत्सव: एसएसबी की साइकिल रैली को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, बोले-आपसी संबंध बनाए रखना जवानों से सीखा जा सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजादी का अमृत महोत्सव: एसएसबी की साइकिल रैली को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी, बोले-आपसी संबंध बनाए रखना जवानों से सीखा जा सकता है
Tue, 21 Sep 2021 07:46 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 21 Sep 2021 07:46 PM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि एसएसबी को नेपाल की सीमा पर काम करते देखा है। लोगों से कैसे आपसी संबंध बनाए रखना है, ये एसएसबी से सीखा जा सकता है। नेपाल के साथ मधुर संबंध इसका उदाहरण हैं।
विज्ञापन
साइकिल रैली को सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ह्यूमन इंटेलीजेंस का अब भी कोई तोड़ नहीं है। इसका अपना अलग महत्व है। क्योंकि आम नागरिक स्थानीय स्तर पर सटीक व सही जानकारी रखता है। यह आंतरिक और बाहरी सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। इस पर पुलिस को भी काम करने की जरूरत है। यह बातें मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यना ने सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से आयोजित आजादी के अमृत महोत्सव के तहत साइकिल रैली को रवाना करने से पहले कहीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने एसएसबी की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक फोर्स ही नहीं है बल्कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों के निर्वहन करने वाली फोर्स है। इसे स्थानीय नागरिकों के साथ आत्मीय संबंध बनाए जाने के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने कहा कि भारत नेपाल की सीमा पर एसएसबी 2001 से लगातार काम कर रही है उत्तर प्रदेश की 600 किलोमीटर की सीमा नेपाल से जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि हम सब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। आजादी में अपना बलिदान देने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान से हम सबको प्रेरणा प्राप्त होती है।
विज्ञापन
चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का भी हो रहा आयोजन
मुख्यमंत्री ने कहा कि 4 फरवरी 1922 को गोरखपुर के चौरी चौरा में देश की स्वधीनता के लिए स्थानीय नागरिकों, किसानों व श्रमिकों ने ब्रिटिश शासक के खिलाफ एक बड़ा आन्दोलन किया था। ऐसे में 100 साल पूरे होने पर चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव और चौरी-चौरा शताब्दी महोत्सव को एक साथ जोड़ते हुए यह व्यवस्था बनाई गई कि इन दोनों आयोजनों से जुड़े प्रदेश के प्रत्येक शहीद स्थल व स्वाधीनता से जुड़े पवित्र स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। योगी ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र, असम, मणिपुर व अरुणाचल प्रदेश के साथ 2015-16 में एमओयू हस्ताक्षरित किया गया था। इसके माध्यम से राष्ट्रीय पर्वों पर प्रदेश की सांस्कृतिक टीम इन राज्यों में जाती हैं व इन राज्यों की टीम उत्तर प्रदेश आती हैं।
विज्ञापन
असम से चली साइकिल रैली दिल्ली में राजघाट पर होगी समाप्त
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में असम के तेजपुर स्थित एसएसबी के सीमान्त मुख्यालय निकली साइकिल रैली 2 अक्तूबर को दिल्ली में राजघाट पर समाप्त होगी। इस दौरान साइकिल रैली 2384 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, डीजीपी मुकुल गोयल, अपर महानिदेशक एसएसबी राधिका, आईजी एसएसबी संजय रतन समेत कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।