फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amitabh Thakur asks for security to central govt.

दिल्ली पहुंचे अमिताभ ठाकुर, केंद्र से मांगी सुरक्षा

Mon, 13 Jul 2015 10:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 13 Jul 2015 10:23 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Thakur asks for security to central govt.

यूपी काडर के आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर ने अपनी जान को खतरा बताते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय से सुरक्षा मांगी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सुरक्षा पर उन्हें भरोसा नहीं है। इसके अलावा ठाकुर ने पूरे प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की भी मांग की।

विज्ञापन


अमिताभ व उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर दोनों सोमवार को दिल्ली पहुंचे और केंद्रीय अपर गृह सचिव एके सिंह से मुलाकात की। कहा- अवैध खनन के मामले में नूतन ठाकुर ने यूपी सरकार के मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ लोकायुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से उन्हें धमकी मिल रही है।
विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव द्वारा मोबाइल पर दी गई धमकी का जिक्र करते हुए कहा कि मैंने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन अभी केस दर्ज नहीं हुआ है। उन्होंने अपर गृह सचिव को बताया कि तहरीर के बाद उनके खिलाफ रेप का झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। ऐसे में उन्हें जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल भेज दिए जाने की जताई आशंका

Amitabh Thakur asks for security to central govt.

आशंका यह भी है कि कुछ और फर्जी केस दर्ज किए जाएं और उन्हें जेल भेज दिया जाए। ठाकुर ने कहा कि न्यायहित में पूरे मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।

अमिताभ के खिलाफ जुटाए जा रहे साक्ष्य

इस बीच, राज्य सरकार का पक्ष रखते हुए एनेक्सी के मीडिया सेंटर में आईजी कानून-व्यवस्था सतीश गणेश ने कहा कि आईज़ी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

विवेचना के बाद कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सपा मुखिया के खिलाफ की गई शिकायत में आईजी ने अभी तक प्रमाणिक सीडी उपलब्ध नहीं कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed