{"_id":"59d77ed94f1c1b9e678b4657","slug":"amitabh-bachchan-and-jaya-bachchan-inaugurated-kalyan-jewelers-showroom-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ पहुंचे अमिताभ और जया, प्रशंसकों ने गाया छोरा गंगा किनारे वाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ पहुंचे अमिताभ और जया, प्रशंसकों ने गाया छोरा गंगा किनारे वाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 06 Oct 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन
- फोटो : amar ujala
देश के सबसे लोकप्रिय फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री जया बच्चन शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। वे शाहनजफ रोड पर शुरू होने जा रहे कल्याण ज्वैलर्स के शोरूम का उदघाटन करने यहां आए थे।
विज्ञापन
इस मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे अपने प्रशंसकों के साथ दोनों ने जमकर सेल्फी ली। बड़े ही हल्के-फुल्के अंदाज में जब उन्होंने कहा कि अब हम गंगा किनारे वाले हैं और सुबह भोपाल में जमाई थे, तो प्रशंसकों ने तालियों के साथ उनका स्वागत किया।
विज्ञापन
प्रदेश और अपने शहर से लगाव को अपने पिता हरिवंश राय बच्चन की कहावत के जरिए बताते हुए कहा कि हाथी घूमे गांव गांव जेकर हाथी ओकर नाम। हम भले ही मुंबई में ठहरे हों लेकिन कहलाये हमेशा छोरा गंगा किनारे वाला।
विज्ञापन