फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah will address a big rally in support of CAA in Lucknow.

नागरिकता कानून: अमित शाह लखनऊ में 21 जनवरी को करेंगे बड़ी रैली, तैयारियों में जुटी भाजपा

Wed, 15 Jan 2020 01:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 15 Jan 2020 01:11 PM IST
विज्ञापन
Amit Shah will address a big rally in support of CAA in Lucknow.
गृहमंत्री अमित शाह

गृहमंत्री अमित शाह की 21 जनवरी को राजधानी में प्रस्तावित रैली की तैयारियां भाजपा ने शुरू कर दी हैं। पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में प्रदेश में छह बड़ी रैलियां तय की हैं। उसी सिलसिले में शाह अवध क्षेत्र की लखनऊ में होने वाली रैली को संबोधित करने आ रहे हैं।

विज्ञापन


इसको लेकर मंगलवार को रैली प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर की मौजूदगी में अवध क्षेत्र के पदाधिकारियों की बैठक में तैयारियों का खाका खींचा गया। इस दौरान जिला व महानगर अध्यक्ष भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


रैली में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों में प्रत्येक को एक-एक जिले से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई। राठौर ने कहा कि जिला और महानगर अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर रैली को भव्य रूप देने में जुटेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्येक मार्ग पर बनाए जाएंगे स्वागत द्वार

लखनऊ जिले को जोड़ने वाले प्रत्येक मार्ग पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। जहां पर रैली में दूसरे जिलों से आने वालों का स्वागत किया जाएगा। लखनऊ की सीमा जहां से शुरू होती हैं वहां से रैली स्थल तक आने वाले मार्गों पर सीएए के समर्थन में होर्डिंग्स व बैनर लगाए जाएंगे।

बैठक में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्त, पूर्व संगठन मंत्री एवं प्रकल्प, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश प्रभारी अशोक तिवारी एवं ओम प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, गोविंद पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी,  श्रीकृष्ण लोधी सहित कई पदाधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed