फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah speech in Lucknow UP

मुलायम ही नहीं, अमर सिंह को भी नहीं छोड़ा शाह ने

Wed, 20 Aug 2014 04:09 AM IST
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ
अखिलेश वाजपेयी/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 20 Aug 2014 04:09 AM IST
विज्ञापन
Amit Shah speech in Lucknow UP

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने यहां उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आलस्य छोड़ अभी से चुनाव की तैयारी में जुट जाएं।

विज्ञापन


यूपी की कानून-व्यवस्था चौपट है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भाजपा कार्यकर्ता सरकार के कुशासन के खिलाफ जनता के साथ संघर्ष करें। पार्टी को मजबूत बनाएं।
विज्ञापन


केंद्र में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार बनाने के बावजूद उनका काम अभी खत्म नहीं हुआ है। असली काम उत्तर प्रदेश में चुनाव जीतकर यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाह मंगलवार को यहां निरालानगर स्थित सरस्वती कुंज में पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने अमर सिंह के सपा में शामिल होने की भविष्यवाणी की।

'जनता भाजपा के साथ है'

Amit Shah speech in Lucknow UP

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार लखनऊ आए शाह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इससे अभिभूत शाह ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने का एकमात्र श्रेय अगर किसी को है तो वह यूपी के पार्टी कार्यकर्ताओं और 22 करोड़ जनता को है।

विधानसभा चुनाव में भी कार्यकर्ता और जनता ही भाजपा को बहुमत दिलाकर उत्तर प्रदेश में भी भाजपा की सरकार बनवाएगी।

मुलायम सिंह यादव दंगों के लिए भाजपा को बदनाम करने के अभियान में सफल नहीं होंगे। उनकी पार्टी की रिपोर्ट में सहारनपुर दंगे के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराने से जनता भाजपा को दंगा कराने वाली नहीं मान लेगी।

जनता को पता है दंगों के पीछे कौन

Amit Shah speech in Lucknow UP

अमित शाह ने सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर भी कड़े प्रहार किए। बोले, हमें लगता था कि लोकसभा चुनाव नतीजों से वे सबक लेंगे, पर दोनों नेताओं ने सबक नहीं लिया।

इन नेताओं की वोट बैंक व तुष्टीकरण की नीति बदस्तूर जारी है। इन नीतियों से जल्द ही यूपी सरकार का पतन तय है।

शाह ने कहा, ‘मुलायम सिंह जी! भाजपा पर दंगे कराने के दुष्प्रचार से कुछ नहीं होने वाला। जनता जानती है कि दंगों के पीछे कौन है।’

शाह के भाषण के खास अंश

Amit Shah speech in Lucknow UP

कल्याण सिंह की तारीफ: कल्याण सिंह की सरकार भाजपा की आदर्श सरकार थी। मेरी इच्छा है कि 2017 में कल्याण सिंह की मौजूदगी में भाजपा का नेता मुख्यमंत्री पद की शपथ ले।

पाकिस्तान पर निशाना: पाकिस्तान बाज नहीं आ रहा है। उसने अलगाववादियों से बात शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऐलान कर दिया है कि पाकिस्तान को अलगाववादियों या भारत में से किसी एक से वार्ता करनी होगी। भारत अपने पड़ोसियों का सम्मान करना चाहता है, पर भारत के सम्मान से समझौते की कीमत पर नहीं।

मोदी सरकार पर: कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं। लोगों को बताएं कि वे मीडिया के भ्रम में न फंसें। थोड़ी प्रतीक्षा करें। हर चीज ठीक होगी। पांच साल का मौका दिया है। पांच साल बाद सबको खुद लगेगा कि उनकी अपेक्षाओं का पूरा ध्यान रखा गया है।

सपा में शामिल होंगे अमर सिंह

Amit Shah speech in Lucknow UP

यूपी में इसलिए नहीं मिल पाती बिजली: उत्तर प्रदेश के लोगों को बिजली न मिलने की वजह यह नहीं है कि उन्होंने लोकसभा चुनाव में सपा को वोट नहीं दिया। वास्तव में बिजली इसलिए नहीं मिल पा रही है क्योंकि प्रदेश सरकार की मंशा नहीं है। सरकार बिजली उत्पादन की दिशा में कुछ करना ही नहीं चाहती।

अमर सिंह पर चुटकी: मुलायम व अखिलेश पर हमला बोलते हुए शाह ने सपा नेताओं में अमर सिंह का भी नाम ले लिया। फिर संभले। कहा कि अमर सिंह अभी पार्टी में आए नहीं हैं, पर आने वाले हैं। हालांकि अमर सिंह के आने से सपा विधानसभा चुनाव में जीत नहीं जाएगी। जनता सपा को सबक सिखाकर रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed