फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah speech in forensic science institute foundation laid programme.

शाह ने योगी की पीठ थपथाई, कहा, विकास में नंबर वन बन रहा यूपी, केंद्र सरकार की 44 योजनाओं में नंबर वन यूपी

Sun, 01 Aug 2021 07:26 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 01 Aug 2021 07:26 PM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि देश की 44 प्रमुख विकास योजनाओं में यूपी पहले नंबर पर है। यूपी की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ हो गई है।
 

विज्ञापन
Amit Shah speech in forensic science institute foundation laid programme.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि विकास और कानून व्यवस्था की दृष्टि से यूपी देश में नंबर वन बन रहा है। देश की 44 प्रमुख विकास योजनाओं में यूपी पहले नंबर पर है। रविवार को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की पीठ थपथपाते हुए शाह ने कहा कि साढ़े चार साल में योगी सरकार के कामकाज का परिणाम है कि यूपी की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ हो गई है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश स्टेट फॉरेंसिक साइंस इंस्टीट्यूट के शिलान्यास समारोह में शाह ने मुख्यमंत्री को यशस्वी और सफल बताते हुए अपने भाषण की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि योजनाएं बनाना आसान होता है, लेकिन बिचौलियों को समाप्त करते हुए उनका क्रियान्वयन करना,  बिना कष्ट लाभार्थियों तक लाभ पहुंचाना बहुत कठिन काम है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की प्रमुख 44 योजनाओं में यूपी नंबर वन है। साढ़े चार साल में यूपी ने हर क्षेत्र में विकास किया है।
विज्ञापन


यूपी में औद्योगिक निवेश हो या योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करना हो, कानून व्यवस्था ठीक करने, किसानों के ऋण माफी, अनाज खरीद, शौचालय बनाने, आवास आवंटन, रसोई गैस कनेक्शन, बिजली कनेक्शन के क्षेत्र में रिकार्ड काम हुआ है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को समाप्त कर भ्रष्टाचारियों में भय पैदा करने में भी योगी सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। उन्होंने कहा कि इसी का परिणाम है कि यूपी की अर्थव्यवस्था 11 लाख करोड़ से बढ़कर 22 लाख करोड़ पहुंचकर देश की दूसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरासत में मिली लचर स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था के बावजूद योगी सरकार ने कोरोना महामारी की दोनों लहरों में चिकित्सा व्यवस्था को चुस्त दुरस्त कर लोगों को सुरक्षा देने में बहुत अच्छा काम किया है। उ्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें जिस प्रकार संवेदना के साथ जनहित का काम कर रही हैं, यूपी उनमें सबसे आगे है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहीं ये बातें

कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित किया और कहा कि गृहमंत्री जी के हाथों से उत्तर प्रदेश इंस्टिट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस का शिलान्यास हो रहा है। 

यूपी की कानून व्यवस्था पर बोलते हुए सीएम योगी ने कहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश माना जाता था, यहां माफियाओं का कब्जा था। उत्तर प्रदेश में चार वर्षों के अंदर जो परिवर्तन हुआ है, वो गृहमंत्री की वजह से ही है। उत्तर प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। 

सीएम योगी ने यूपी पुलिस के बारे में कहा, उत्तर प्रदेश पुलिस अब नए सिरे से कार्य करती दिखाई दे रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में पेशेवर माफियाओं और गैंगेस्टरों से 1584 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गयी। आज माफियाओं में डर का माहौल है। आज उत्तर प्रदेश के अंदर महिलाएं सुरक्षित हैं, सभी नागरिक सुरक्षित हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed