फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah said: Yogi is the most successful and popular CM, the state which has become riot-free is now in ca

अमित शाह बोले: योगी सबसे सफल और लोकप्रिय सीएम, दंगामुक्त हो चुका प्रदेश अब कुशल और बेहतर हाथों में

Sun, 15 Jun 2025 08:42 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 15 Jun 2025 08:42 PM IST
सार

Amit Shah praised CM Yogi: नवचयनित 60,244 सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि यूपी अब सही हाथों में है। 

विज्ञापन
Amit Shah said: Yogi is the most successful and popular CM, the state which has become riot-free is now in ca
सीएम योगी के साथ अमित शाह - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने नवचयनित 60,244 सिपाहियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि उत्तर प्रदेश में पहले भी पुलिस में भर्तियां होती थी, लेकिन इस बार इसकी संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि किसी को नौकरी पाने के लिए एक पाई की रिश्वत नहीं देनी पड़ी। बिना खर्ची, पर्ची, सिफारिश और भ्रष्टाचार के योग्यता के आधार पर नौकरी दी गई है। किसी भी सरकार के लिए इससे बड़ी उपलब्धि नहीं हो सकती है। नवचयनित सिपाहियों से कहा कि गुंडे-माफिया आप से डरें, वहीं गरीब, आदिवासी, मजलूम आपको मसीहा समझें।
विज्ञापन


मंगलवार को वृंदावन योजना स्थित डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में रविवार को केंद्रीय गृह मंत्री और मुख्यमंत्री अमित शाह ने 15 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस अवसर पर दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी समेत तमाम मंत्री मौजूद थे। अमित शाह ने कहा कि आज युवाओं के लिए शुभ दिन है। प्रदेश के हर जिले और तहसील के युवा पुलिस बल का हिस्सा बनने जा रहे हैं। आजादी के समय देश के बाकी पुलिस बलों के साथ यूपी की तुलना होती थी, लेकिन कुछ सालों में यहां कानून-व्यवस्था बिगड़ती चली गई। वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश पुलिस नई बुलंदियों की ओर बढ़ रही है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में पुलिस बल के आधुनिकीकरण की शुरुआत की गई, लेकिन यूपी में करीब तीन साल तक इस पर रोक लगी रही। केंद्र की योजनाओं को यूपी में नकार दिया जाता था। नवचयनित सिपाहियों से कहा कि वर्ष 2047 में भले ही हम लोगों में कोई न हो, लेकिन आप लोग देश को दुनिया में पहले नंबर की पोजीशन हासिल करते हुए देखेंगे। इसमें यूपी का योगदान सबसे ज्यादा होगा। इसके लिए हर क्षेत्र में काम करना होगा।
विज्ञापन


योगी सबसे सफल और लोकप्रिय सीएम
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि योगी आदित्यनाथ सबसे सफल और लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में योगी केंद्र की सामाजिक सुरक्षा की तमाम योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। अब यूपी नवनिर्माण की राह पर आगे बढ़ रहा है। यूपी को विकसित के साथ सुरक्षित बनाने का जिम्मा आप सभी का है। दंगे का गढ़ माना जाने वाला प्रदेश अब दंगामुक्त हो चुका है। यहां न्याय का शासन है। गुंडों का फरमान नहीं चलता है। अपराधियों को वीवीआईपी कल्चर नहीं मिलता है। मोदी राज में देश सुरक्षित हुआ है। देश के 11 राज्यों में कांग्रेस सरकार के दौरान नक्सलवाद हावी था, जो अब सिमटकर तीन जिलों में रह गया है। मेरा वादा है कि मार्च, 2026 में ये भी नक्सलमुक्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चियों के चेहरे देखकर सुकून

Amit Shah said: Yogi is the most successful and popular CM, the state which has become riot-free is now in ca
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : ANI

उन्होंने कहा कि नवचयनित सिपाहियों में 12,048 लड़कियां भी हैं। इनके चेहरे पर आज आत्मविश्वास और आनंद देखकर सुकून मिला है। महिलाओं को भर्तियों में पूरा आरक्षण दिया गया है। बदलता भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में भी नए मुकाम हासिल कर रहा है। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर जाने वाला भारत पहला देश बन चुका है। केदारनाथ, बंद्रीनाथ, काशी विश्वनाथ कॉरीडोर का निर्माण हुआ। भव्य राम मंदिर बनकर तैयार हो चुका है। उत्तराखंड में हमारी सरकार यूनीफॉर्म सिविल कोड लेकर आई है। हमने तीन तलाक खत्म किया। वक्फ कानून को सख्त बनाकर लूट को रोका।

ऑपरेशन सिंदूर से रो रहे आतंकी
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के दौरान पाकिस्तान को तीन बार करारा जवाब दिया गया है। पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमले के बाद शुरू ऑपरेशन सिंदूर की वजह से जो आतंकी भड़काऊ भाषण देते थे, अब रो-रोकर इंटरव्यू दे रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर से आतंकियों के मुख्यालय को जमीन में मिला दिया गया। दुनिया को संदेश दिया गया कि भारतीयों का खून बहने के लिए नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed