{"_id":"6ad148aded9df90ab10eae74","slug":"chants-in-honor-of-goddess-skandamata-echoed-in-the-temples-lucknow-news-c-13-lko1096-1968936-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: मंदिरों में गूंजे मां स्कंदमाता के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: मंदिरों में गूंजे मां स्कंदमाता के जयकारे
विज्ञापन
लखनऊ। शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन बृहस्पतिवार को राजधानी के देवी मंदिरों में मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने मां को पुष्प, फल और प्रसाद अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिरों में देवी के जयकारों के बीच पूरा माहौल भक्तिमय रहा।
केले का भोग अर्पित कर की आराधना
चौक स्थित बड़ी काली जी मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान कार्तिकेय की माता होने के कारण देवी के इस स्वरूप को स्कंदमाता कहा जाता है। भक्तों ने मां को केले का भोग लगाया और पीले पुष्प अर्पित किए। मान्यता है कि मां स्कंदमाता की आराधना से सुख, समृद्धि और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है।
पूजा पंडालों में भी उमड़ी भीड़
शहर में दुर्गा पूजा की रौनक भी बढ़ने लगी है। जानकीपुरम के सेक्टर-ई स्थित दुर्गा पार्क में राम मंदिर की थीम पर बना भव्य पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। यहां मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्त पहुंचे। अमीनाबाद के मॉडल हाउस, हजरतगंज, आशियाना, इंदिरानगर और विकासनगर में भी पूजा पंडालों में शाम को दर्शन के लिए भीड़ उमड़ी।