फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   On the Ramlila stage, men played the roles of female characters.

Lucknow News: रामलीला के मंच पर पुरुषों ने निभाई महिला पात्रों की भूमिका

Fri, 16 Oct 2026 03:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 03:09 AM IST
विज्ञापन
On the Ramlila stage, men played the roles of female characters.
खदरा की रामलीला में मंचन करते कलाकार।
लखनऊ। खदरा में बृहस्पतिवार को रामलीला में कैकेयी के वरदान मांगने, श्रीराम के वन गमन, निषादराज मिलन, केवट संवाद और राजा दशरथ शोक की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने भावपूर्ण अभिनय के जरिये रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। इस दौरान सबसे रोचक बात यह रही कि महिला पात्रों की भूमिका भी पुरुषों ने निभाई। संदीप शुक्ल ने कैकेयी का किरदार निभाया तो वहीं मंथरा का किरदार रामआधार राठौर ने, निषाद राज का हरी मोहन निषाद ने, राम का शिवा शर्मा ने, सीता का आर्यन श्रीवास्तव ने, लक्ष्मण का अचल मोहन निषाद ने, दशरथ का किरदार राम नाथ निषाद ने निभाया। केवट की भूमिका विजय व अजय शर्मा ने निभाई।
विज्ञापन


लीला में कैकेयी ने राजा दशरथ से अपने दो वरदान मांगते हुए भरत के लिए राजगद्दी और श्रीराम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगा। श्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता के वन गमन का दृश्य देखकर दर्शक भावुक हो उठे। इसके बाद निषादराज से श्रीराम के मिलन और गंगा पार कराने के लिए केवट के संवाद का मंचन हुआ। वहीं, पुत्र वियोग में राजा दशरथ के प्राण त्यागने के प्रसंग ने माहौल को गमगीन कर दिया। रामलीला देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

खदरा की रामलीला में मंचन करते कलाकार।

खदरा की रामलीला में मंचन करते कलाकार।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed