फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah press conference at bjp office

यूपी चुनाव के पहले दो चरणों में जीतेंगे 90 सीटें, रुझान हमारे पक्ष में: अमित शाह

Sun, 12 Feb 2017 07:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 12 Feb 2017 07:06 PM IST
विज्ञापन
amit shah press conference at bjp office
अम‌ित शाह - फोटो : फाइल फोटो

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस करते हुए पहले चरण के चुनाव के लिए मतदाताओं का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण की 73 में से 50 सीटों पर भाजपा आगे है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले व दूसरे चरण में भाजपा का सीधा मुकाबला बसपा से है जबकि बाकी के चरणों में भाजपा का सामना सपा से होगा। उन्होंने कहा कि पहले चरण के रुझान के आधार पर मैं कह सकता हूं कि भाजपा पहले दो चरणों में 90 सीटें जीतने में कामयाब रहेगी।
विज्ञापन


उन्होंने सपा-कांग्रेस के गठबंधन को वैचारिक दृष्टि से अपवित्र करार दिया और कहा कि लोहिया जी जिस कांग्रेस से जीवन भर लड़ते रहे उसी विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात करने वाली सपा ने कांग्रेस से गठब‌ंधन कर अपनी हार स्वीकार कर ली है। सपा ने अपने विधायकों के टिकट काटकर कांग्रेस से गठबंधन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ही पार्टियों ने भ्रष्टाचार किया। एक ने देश को लूटा तो दूसरे ने राज्य को। उन्होंने बढ़ते हुए अपराध के ल‌िए भी अख‌िलेश सरकार को दोषी ठहराया और कहा क‌ि यूपी बेहाल है।

सपा के बदलाव की पोल खुली

amit shah press conference at bjp office

अमित शाह ने कहा कि सपा बदलाव की बात कर रही है लेकिन उनकी सूची आने के बाद अब उनकी पोल खुल गई है। गायत्री प्रसाद प्रजापति चुनाव लड़ रहे हैं, शिवपाल यादव चुनाव लड़ रहे हैं। सपा में क्या बदला, कुछ भी नहीं।

उन्होंने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पूछते हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे? वो पांच साल काम कर चुके हैं अब भी अखिलेश जी पूछते थे क‌ि यूपी में अच्छे दिन कब आए।

पांच साल सीएम रहने के बाद भी आप पूछ रहे हैं क‌ि अच्छे दिन कब आए। आपने खुद मान लिया कि यूपी के दिन नहीं बदले। चुनाव परिणाम आने दीज‌िए आपके हारते ही यूपी के अच्छे दिन आ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed