फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah plans to take lunch with dalit family in kanpur

अब यूपी के इस शहर में दलित रसोई तलाश रहे हैं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

Thu, 02 Jun 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 02 Jun 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
amit shah plans to take lunch with dalit family in kanpur

मिशन यूपी में बसपा को दलितों के मुद्दे पर मात देने के लिए भाजपा कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। यही वजह है कि हर कदम पर वह कुछ ऐसा करना चाहती है, जिससे बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाई जा सके। 

विज्ञापन


एक दिन पहले इलाहाबाद में दलित परिवार के घर भोजन करने वाले भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को यहां भी चार जून के कार्यक्रम के बाद ऐसे ही कार्यकर्ता परिवार के घर का बना हुआ भोजन खिलाने पर विचार हो रहा है। 
विज्ञापन


वैसे भाजपा इसे जाति और वर्ग से अलग मानकर चल रही है, लेकिन इसके पीछे दलित राजनीति को लेकर जोरदार घेरेबंदी की जा रही है। 

सिर्फ अमित शाह ही नहीं मिशन यूपी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के अन्य बड़े नेताओं को प्रचार के दौरान दलितों के यहां भोजन कराने की योजना बनाई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर के लिए बन रहा है ये कार्यक्रम

amit shah plans to take lunch with dalit family in kanpur
इसी तरह दलितों से जुड़े कई और मामलों में भाजपा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली है। कानपुर के रूमा में वैसे तो खान पान की व्यवस्था का जिम्मा एक कैटर्स को दिया गया है, लेकिन अमित शाह और उनके साथ आने वाले प्रमुख नेताओं के लिए अलग से भोजन की व्यवस्था की जा रही है। 

क्योंकि यहां होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद तत्काल उन्हें लखनऊ में भी एक बैठक को संबोधित करना है। ऐसे में तैयारी यह है कि उनका भोजन किसी दलित कार्यकर्ता के घर से बनवाकर कार्यक्रम स्थल पर लाया जाएगा। 

भाजपा इस पूरे मामले में गोपनीयता बनाए हुए हैं। शाह के कार्यक्रम की तैयारी देख रहे क्षेत्रीय संगठन मंत्री ओमप्रकाश का कहना है कि कार्यकर्ताओं की कोई जाति नहीं होती है, वह सिर्फ भाजपाई है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए जो भी व्यवस्था की जा रही है उसमें किसी जाति विशेष को ऊपर रखकर नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed