{"_id":"597d85504f1c1b76468b488b","slug":"amit-shah-lunch-with-backward-class","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक पिछड़े के घर आखिर आज क्या खाया अमित शाह, जानिए यहां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक पिछड़े के घर आखिर आज क्या खाया अमित शाह, जानिए यहां...
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Jul 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
बूथ अध्यक्ष सोनू यादव का घर ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के तीन दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह पिछड़े वोट बैंक को साधने पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। शायद यही वजह है कि इस बार किसी दलित के घर के बजाए पिछड़े वर्ग से आने वाले सोनू यादव के यहां आज दोपहर का भोजन करने का फैसला किया।
विज्ञापन
सोनू यादव गोमती नगर के बड़ी जुगौली के बूथ अध्यक्ष हैं। अमर उजाला से खास बातचीत में उन्होंने बताया कि आज दोपहर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उनके यहां खाने पर आए।
विज्ञापन
खाने की व्यवस्था और व्यंजनों पर बात करते हुए सोनू यादव ने बताया कि कोई खास इंतजाम नहीं किए गए थे। सबकुछ सामान्य दिनों जैसा ही रहा। खाने में भी कुछ खास इंतजाम नहीं किए गए। एक यादव के घर जो खाया जाता है वही खाना हमने सभी को परोसा। उनके लिए आलू-परवल की सब्जी और अरहर की दाल के साथ रोटी और चावल बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि अमित शाह तीन दिन के दौरे पर लखनऊ आए हुए हैं। शनिवार सुबह उनके लखनऊ पहुंचने के साथ ही सपा और बसपा के तीन एमएलसी ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जोकि मंजूर हो गया है। इन सभी नेताओं के बीजेपी में कल शामिल होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। ताजे घटनाक्रम में सपा से त्यागपत्र देने वाले पूर्व एमएलसी बुक्कल नवाब की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।इन इस्तीफों से सपा और बसपा को करारा झटका लगा है। अखिलेश यादव ने इसे राजनैतिक भ्रष्टाचार तो मायावती ने इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।
2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों को देखते हुए अमित शाह ने योगी सरकार के मंत्रियों से भी जनता के बीच जाने की सलाह दी है। इसीक्रम में आज इस भोज का आयोजन किया गया।
भोज के लिए सोनू यादव का चयन भी अहम माना जा रहा है। अमित शाह के इस भोज के जरिए पिछड़े वर्ग के साथ समाजवादी पार्टी के कट्टर वोट बैंक माने जाने वाले यादवों को भी साधने का प्रयास कर रहे हैं। संगठन को मजबूत करने साथ जनता के बीच जिस प्रकार अमित शाह बीजेपी की छवि का निर्माण कर रहे हैं, वह निश्चित ही विपक्ष के लिए एक चुनौती साबित हो रहा है।