{"_id":"597dd8af4f1c1bd3788b471c","slug":"amit-shah-lucknow-visit-day-2","type":"story","status":"publish","title_hn":" अमित शाह ने बताया, भाजपा का अध्यक्ष बनने के लिए क्या होने चाहिए स्किल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमित शाह ने बताया, भाजपा का अध्यक्ष बनने के लिए क्या होने चाहिए स्किल्स
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 30 Jul 2017 06:55 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि आज देश में 1650 पार्टियां रजिस्टर हैं लेकिन राष्ट्रीय स्तर पर जो पार्टी है उसमें पहले से ही तय है कि उसका अध्यक्ष कौन होगा।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि कांग्रेस के बारे में सभी को पता है कि उसका अगला अध्यक्ष कौन बनेगा... पर किसी को नहीं पता कि मेरे बाद भाजपा का अध्यक्ष कौन बनेगा।
अमित शाह लखनऊ में अपने तीन दिवसीय दौरे के दूसरे दिन लखनऊ के अटल कन्वेंशन हाल में आयोजित भाजपा प्रबुद्घ सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा में अगला अध्यक्ष वही बनेगा जिसमें प्रतिभा होगी, निर्मल चरित्र होगा व जिसमें संवेदना होगी वहीं भाजपा का अध्यक्ष होगा। हमारे यहां आंतरिक लोकतंत्र है, जिस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र ही न हो वो कैसे देश के लोकतंत्र की रक्षा कर सकेगी।
विज्ञापन
इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2014 के चुनाव के पहले कोई ये नहीं कह सकता था कि भाजपा को इतनी बड़ी जीत मिलेगी लेकिन तब पार्टी के यूपी प्रभारी रहे अमित शाह ने ये कर दिखाया। वास्तव में वो आधुनिक चाणक्य हैं।
विज्ञापन
योगी लखनऊ के अटल कन्वेंशन हाल में आयोजित भाजपा प्रबुद्घ सम्मेलन में बोल रहे थे। जिसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व ओम माथुर भी मौजूद थे।
सीएम योगी ने कहा कि अमित शाह पार्टी के कमान संभालने से पहले लगभग 11 वर्ष तक सरकार में भी रहे इससे हमें सरकार चलाने में उनके अनुभव का लाभ मिलता है।