{"_id":"5e3cf8f59701f3a854235fb917faa91e","slug":"amit-shah-in-saharanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या भाजपा के 'शाह' की सुनेंगे कार्यकर्ता?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या भाजपा के 'शाह' की सुनेंगे कार्यकर्ता?
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:47 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रभारी अमित शाह इन दिनों कार्यकर्ताओं को मनाने में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बृहस्पतिवार को सहारनपुर और कैराना में कार्यकर्ताओं से बातचीत करके उनसे चुनाव में जुटने का अनुरोध किया।
तो शुक्रवार को वह मुजफ्फरनगर और बिजनौर में कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। इसके बाद पांच अप्रैल को राजधानी में पार्टी प्रत्याशी राजनाथ सिंह के नामांकन में शामिल होंगे।
उसी दिन बागपत में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। वह 6 अप्रैल को गाजियाबाद और नोएडा, 7 को अलीगढ़ और बुलंदशहर और 8 अप्रैल को अमरोहा और मुरादाबाद में कार्यकर्ताओं के गिले-शिकवे दूर करेंगे।
विज्ञापन
जबकि 9 अप्रैल को काशी में रहेंगे और मोदी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे। फिर 10 अप्रैल को लखनऊ में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।