{"_id":"5c529ea5bdec2211d240b946","slug":"amit-shah-gives-target-to-yogi-government-and-bjp-to-win-74-seats-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शाह ने योगी सरकार और संगठन को दिया 74 सीटों का लक्ष्य, कहा- सुनामी में बदले भाजपा की हवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाह ने योगी सरकार और संगठन को दिया 74 सीटों का लक्ष्य, कहा- सुनामी में बदले भाजपा की हवा
Thu, 31 Jan 2019 12:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 31 Jan 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।
- फोटो : amar ujala
भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश को 2014 में मिली 73 सीटों से एक सीट बढ़ाकर 74 सीटों का बड़ा लक्ष्य दिया है। शाह ने योगी सरकार और प्रदेश भाजपा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से सामान्य जीत नहीं चाहिए। ऐसा परिणाम ऐसा आना चाहिए कि सीटों का आंकड़ा और जीत का अंतर देखकर विरोधियों के दिलों की धड़कन बंद हो जाए।
विज्ञापन
शाह ने सत्ता और संगठन को अहसास कराया कि मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अन्य प्रदेशों की तुलना में सबसे ज्यादा योजनाएं, परियोजनाएं और पैसा यूपी को दिया है। पहले जहां यूपी को केंद्र सरकार से केवल 3.80 लाख करोड़ मिलता था, अब 8.08 लाख करोड़ रुपये मिल रहे हैं। अकेले यूपी में सबसे अधिक 10.27 लाख करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन
शाह ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इसलिए लोकसभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की है। उत्तर प्रदेश से भाजपा के पक्ष में उठी हवा, पहले आंधी और फिर सुनामी में बदलनी चाहिए।
विज्ञापन
2014 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में यूपी ने 73 सीटें देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। 2019 में भी यूपी से 74 सीटें जीतकर मोदी फिर गाजे-बाजे के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।
Trending Videos
शाह ने थपथपाई योगी की पीठ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व अन्य।
- फोटो : amar ujala
शाह ने प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकारों के समय गुंडे पुलिस को पीटते थे। अब गुंडे पुलिस के भय से जेल जा रहे हैं या प्रदेश छोड़ने को तैयार हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ विकास भी हो रहा है।