फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah gives target to yogi government and bjp to win 74 seats in uttar pradesh.

शाह ने योगी सरकार और संगठन को दिया 74 सीटों का लक्ष्य, कहा- सुनामी में बदले भाजपा की हवा

Thu, 31 Jan 2019 12:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Thu, 31 Jan 2019 12:37 PM IST
विज्ञापन
amit shah gives target to yogi government and bjp to win 74 seats in uttar pradesh.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : amar ujala

भाजपा अध्यक्ष ने लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश को 2014 में मिली 73 सीटों से एक सीट बढ़ाकर 74 सीटों का बड़ा लक्ष्य दिया है। शाह ने योगी सरकार और प्रदेश भाजपा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश से सामान्य जीत नहीं चाहिए। ऐसा परिणाम ऐसा आना चाहिए कि सीटों का आंकड़ा और जीत का अंतर देखकर विरोधियों के दिलों की धड़कन बंद हो जाए।

विज्ञापन


शाह ने सत्ता और संगठन को अहसास कराया कि मोदी सरकार ने उत्तर प्रदेश के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अन्य प्रदेशों की तुलना में सबसे ज्यादा योजनाएं, परियोजनाएं और पैसा यूपी को  दिया है। पहले जहां यूपी को केंद्र सरकार से केवल 3.80 लाख करोड़ मिलता था, अब 8.08 लाख करोड़ रुपये मिल रहे हैं। अकेले यूपी में सबसे अधिक 10.27 लाख करोड़ की परियोजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


शाह ने कहा कि दिल्ली का रास्ता यूपी से होकर ही जाता है। इसलिए लोकसभा चुनाव में बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने की है। उत्तर प्रदेश से भाजपा के पक्ष में उठी हवा, पहले आंधी और फिर सुनामी में बदलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में यूपी ने 73 सीटें देकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाई थी। 2019 में भी यूपी से 74 सीटें जीतकर मोदी फिर गाजे-बाजे के साथ प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।

शाह ने थपथपाई योगी की पीठ

amit shah gives target to yogi government and bjp to win 74 seats in uttar pradesh.
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व अन्य। - फोटो : amar ujala

शाह ने प्रदेश में बेहतर कानून-व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी की पीठ थपथपाते हुए कहा कि सपा-बसपा की सरकारों के समय गुंडे पुलिस को पीटते थे। अब गुंडे पुलिस के भय से जेल जा रहे हैं या प्रदेश छोड़ने को तैयार हैं। कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ विकास भी हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed