फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   amit shah first day visit of uttar pradesh.

अमित शाह ने खींचा मिशन-2019 का खाका, बोले- जीतना है तो लाने होंगे 50 फीसदी से ज्यादा वोट

Thu, 05 Jul 2018 10:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 05 Jul 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
amit shah first day visit of uttar pradesh.
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी धाम से मिशन-2019 का खाका खींचा। उन्होंने पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रमुख कार्यकर्ताओं, प्रदेश के महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और कुछ मंत्रियों के साथ बैठक कर 2019 में भी 2014 का करिश्मा दोहराने का लक्ष्य दिया। साथ ही चुनाव में 50 प्रतिशत से अधिक मत भाजपा के खाते में लाने की रणनीति भी समझायी।

विज्ञापन


हालांकि, सपा और बसपा गठबंधन की गुत्थी में उलझे और पार्टी की जीत के समीकरणों की चिंता शाह के चेहरे पर छाप छोड़ती नजर आईं पर, लोगों का हौसला बढ़ाने में उन्होंने कोई कोरकसर नहीं छोड़ी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पहले हुए गठबंधन भी भाजपा की जीत रोक नहीं पाए हैं। पार्टी के लोग बूथों की मजबूती बनाए रहें और केंद्र की नरेंद्र मोदी और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की उपलब्धियों व योजनाओं को नीचे तक पहुंचाने में कामयाब रहे तो गठबंधन की गणित भाजपा की जीत का रास्ता रोक नहीं पाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि 2014 में भाजपा को गठबंधन सहित 73 सीटें मिली थीं। इस बार इनकी संख्या 74 तो हो सकती है लेकिन 72 नहीं होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथों को मजबूत करने और विस्तारकों को घर-घर जाकर संपर्क करने का एजेंडा सौंपा। बैठक में विस्तारकों से उनके क्षेत्रों के बारे में गहराई से पूछतांछ की तो लोकसभा चुनाव की तैयारी के कुछ गुर भी बताए। मंत्रियों और पार्टी के अन्य लोगों से भी उन्होंने कुछ सवाल पूछे और सुझाव व नसीहतें भी दीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां विंध्यवासिनी धाम में की पूजा-अर्चना

amit shah first day visit of uttar pradesh.

शाह ने बैठक से पहले मां विंध्यवासिनी धाम में पूजा-अर्चना कर मिशन-2019 में पार्टी की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा भी कि मां विंध्यवासिनी का आशीर्वाद भाजपा की सफलता को आगे बढ़ाएगा। बैठक के बाद वह गठबंधन में शामिल अपना दल (एस) की नेता व केंद्र में मंत्री अनुप्रिया पटेल के घर भी गए। अनुप्रिया के घर वह लगभग आधा घंटा रुके।

इस मौके पर अनुप्रिया के पति और अपना दल (एस )के अध्यक्ष आशीष पटेल मौजूद रहे। इसके बाद वह वाराणसी रवाना हो गए। यहां उन्होंने रात में पार्टी की कोर टीम के साथ पूर्वी उत्तर प्रदेश के समीकरणों और पार्टी के सांसदों की स्थिति पर विचार-विमर्श किया।

मंत्रियों से बातचीत कर उनके जरिये प्रदेश का नब्ज टटोली और जरूरी निर्देश दिए। शाह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भूपेंद्र यादव भी थे।

मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड जांचा

amit shah first day visit of uttar pradesh.
अमित शाह के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

कोर टीम के साथ बैठक में उन्होंने प्रदेश के मंत्रियों का रिपोर्ट कार्ड भी जांचा। बताया जाता है कि शाह ने प्रदेश मंत्रिमंडल में फेरबदल या विस्तार को लेकर किसी को कोई संकेत नहीं दिए। पर, जिस तरह उन्होंने बारीकी से एक-एक बिंदु पर बातचीत की, उससे ताज्जुब नहीं कि निकट भविष्य में कुछ मंत्रियों की कद-काठी पर इसका असर दिखाई पड़े।

जानकारी के मुताबिक, कुछ मंत्रियों को लोकसभा चुनाव के समीकरणों के लिहाज से विशेष अभियान में लगाने का भी फैसला किया गया है। जल्द ही इसकी घोषणा कर दी जाएगी।

विंध्याचल में जिस तरह सूर्यप्रताप शाही, सिद्धार्थनाथ सिंह, बृजेश पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, दारा सिंह चौहान, नंदगोपाल नंदी, राजेश अग्रवाल और स्वामी प्रसाद मौर्य सहित अन्य कुछ मंत्री काफी सक्रिय दिखे उससे इस संभावना को और बल मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed