फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amit Shah discussed about 2022 UP election with party leaders.

यूपी चुनाव 2022: गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम योगी व मंत्रियों से की चुनाव पर चर्चा, किसान आंदोलन से निपटने का बनाया प्लान

Sun, 31 Oct 2021 11:07 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 31 Oct 2021 11:07 AM IST
सार

दो दिवसीय प्रवास के लिए लखनऊ आए गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार व शनिवार को मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों व भाजपा नेताओं से यूपी चुनाव को लेकर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने किसान आंदोलन के कारण भाजपा को होने वाले संभावित नुकसान की भरपाई के लिए भी रणनीति बनाई।

विज्ञापन
Amit Shah discussed about 2022 UP election with party leaders.
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : amar ujala

विस्तार

दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने मुलाकात की। शाह ने श्रीकांत से प्रदेश की ऊर्जा व्यवस्था के साथ ब्रज क्षेत्र की चुनावी स्थिति पर चर्चा की। वहीं कटारिया से पश्चिम क्षेत्र की चुनावी स्थिति के साथ गुर्जर समाज के वोट बैंक पर बात की।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक पश्चिम में किसान आंदोलन से संभावित नुकसान की भरपाई के लिए गुर्जर सहित अन्य जातियों पर फोकस करने पर बात हुई। शाह ने प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान और संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह से शुक्रवार शाम बैठक में तय किए कार्यक्रमों को समयबद्ध आगे बढ़ाने पर बात की। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नवंबर-दिसंबर में प्रस्तावित बड़ी परियोजनाओं के उद्घाटन, शिलान्यास के साथ चुनाव के मुद्देनजर प्रदेश सरकार से जुड़े कामकाज पर बात की।
विज्ञापन


इसके बाद शाह शनिवार सुबह करीब दस बजे शाह देहरादून के लिए रवाना हो गए। वहीं शाह 12 नवंबर को वाराणसी में आयोजित काशी क्षेत्र की बैठक में चुनाव और संगठन के सह प्रभारियों की ग्राउंड रिपोर्ट का आकलन करने के साथ पूर्वांचल में भाजपा के चुनावी अभियान को रफ्तार देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाह के जाते ही दौरे शुरू

अमित शाह के लौटते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, संगठन प्रभारी राधा मोहन सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के सभी छह क्षेत्रों में संगठनात्मक दौरे शुरू हो गए है। शाह के बताए एजेंडे पर योगी, राधा मोहन और स्वतंत्र देव शनिवार को गोरखपुर क्षेत्र की बैठक लेने गोरखपुर पहुंचे। जबकि धर्मेन्द्र प्रधान, दिनेश शर्मा और सुनील बंसल ने कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की बैठक की।

पूर्व विधायक और सांसदों की भूमिका तय होगी
चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान विधानसभा चुनाव में पूर्व विधायकों और पूर्व सांसदों के साथ लोकसभा चुनाव-2019 में सभी 80 लोकसभा क्षेत्रों में प्रभारी और संयोजक रहे नेताओं की भूमिका तय करेंगे। उत्तर प्रदेश से केंद्र सरकार में मंत्रियों के साथ भाजपा की राष्ट्रीय टीम में यूपी से शामिल पदाधिकारियों की भी चुनावी जिम्मेदारी जल्द तय की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed