{"_id":"5b897bc242c792464e177ba1","slug":"amit-kumar-gupta-will-be-the-new-dm-of-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर भेजे गए आईएएस समीर वर्मा का सरकार ने निरस्त किया तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर भेजे गए आईएएस समीर वर्मा का सरकार ने निरस्त किया तबादला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
तबादले
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह क्षेत्र गोरखपुर में तैनात किए गए नए मंडलायुक्त समीर वर्मा का तबादला निरस्त कर दिया गया है। अब राज्य विद्युत उत्पादन निगम के प्रबंध निदेशक अमित गुप्ता को गोरखपुर का नया मंडलायुक्त बनाया गया है।
विज्ञापन
शासन ने बृहस्पतिवार को गोरखपुर के मंडलायुक्त अनिल कुमार-तृतीय का तबादला मंडलायुक्त आगरा के पद पर किया था।
अनिल के स्थान पर सचिव लोक निर्माण समीर वर्मा को गोरखपुर का मंडलायुक्त बनाया गया था। लेकिन शुक्रवार को ही समीर का तबादला निरस्त कर उन्हें पूर्व तैनाती पर ही कार्य करने का आदेश जारी कर दिया गया।
विज्ञापन
उनके स्थान पर 2000 बैच के आईएएस अधिकारी अमित गुप्ता को गोरखपुर का नया कमिश्नर बनाया गया है। अमित शुक्रवार को कार्यभार ग्रहण करने गोरखपुर रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन