{"_id":"68ffd6f53483dd35db004073","slug":"amid-tensions-with-the-municipal-commissioner-the-mayor-will-now-sit-at-the-municipal-corporation-headquarters-every-day-lucknow-news-c-13-knp1002-1444418-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर आयुक्त से तनातनी के बीच अब हर दिन नगर निगम मुख्यालय में बैठेंगी महापौर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर आयुक्त से तनातनी के बीच अब हर दिन नगर निगम मुख्यालय में बैठेंगी महापौर
विज्ञापन
समस्या सुनतीं महापौर।
लखनऊ। नगर आयुक्त से चल रही खींचतान के बीच अब महापौर ने सोमवार से नगर निगम मुख्यालय में बैठना शुरू कर दिया है। वह सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 से 12 बजे तक अपने कार्यालय में बैठेंगी और शहरवासियों की शिकायतें सुनेंगी।
महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा ने कहा कि अक्सर अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं बैठते हैं। ऐसे में जनता इधर-उधर भटकती है। अब वह खुद नगर निगम मुख्यालय स्थित अपने कक्ष में बैठेंगी। यहीं पर जनता की समस्याएं सुनेंगी। महापौर ने कहा कि सोमवार को वह सुबह 10 बजे ही नगर निगम मुख्यालय पहुंच गईं थीं। महापौर ने बताया कि करीब 40 लोगों ने सफाई, स्ट्रीट लाइट, सड़क निर्माण व सीवर आदि की समस्याएं बताई, जिनके निस्तारण के लिए अधिकारियों को तीन दिन का समय दिया गया है।
नगर आयुक्त भी रहे अपने कक्ष में मौजूद
नगर आयुक्त गौरव कुमार भी सोमवार सुबह 10 बजे से पहले ही ऑफिस पहुंच गए थे। वह भी अपने कार्यालय में मौजूद रहे। इस दौरान वह कामकाज निपटाते रहे। वहीं, यह भी चर्चा नगर निगम में रही कि प्रमुख सचिव नगर विकास नगर निगम मुख्यालय का निरीक्षण करने आ सकते हैं, लेकिन वह नहीं आए।