फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amid fluctuations in weather drizzle was seen in many districts of Uttar Pradesh Now cold will increase

UP Weather Update: पूरब से पश्चिम यूपी तक पड़ी बारिश की फुहार... गिरेगा दिन का पारा; अब ठिठुराएगी ठंड

Tue, 24 Dec 2024 12:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 24 Dec 2024 12:52 PM IST
सार

UP Weather Update: मंगलवार को पूरब से पश्चिम यूपी तक बारिश की फुहार पड़ी। इससे दिन का पारा गिरेगा। अब ठंड और ठिठुराएगी। 

विज्ञापन
Amid fluctuations in weather drizzle was seen in many districts of Uttar Pradesh Now cold will increase
लखनऊ में बूंदाबांदी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच कई जिलों में मगलवार को बूंदाबांदी देखने को मिली। सोमवार की देर रात से ही पश्चिमी यूपी के विभिन्न इलाकों में गरज के साथ बौछारे पड़ीं और पूर्वी यूपी में घने बादल छा गए। 

विज्ञापन


मंगलवार को सुबह राजधानी लखनऊ समेत कानपुर, आगरा, बरेली और मेरठ आदि में हल्की बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग ने प्रदेश के विभिन्न इलाकों में दिन में बादल छाए रहने और तराई में सुबह शाम कोहरे का अनुमान जताया है।

विज्ञापन

पारे में उछाल का अनुमान

मंगलवार को बादलों की मौजूदगी और बारिश की वजह से दिल के पारे में गिरावट के साथ हवा में गलन भी रही। हालांकि रात के पारे में उछाल का अनुमान है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मंगलवार को हुई छिटपुट बारिश के बाद फिलहाल मौसम के शुष्क रहने का अनुमान है। इस बीच प्रदेश के विभिन्न इलाकों में बादलों की आवाजही बनी रहेगी। 

विज्ञापन

मध्यम बारिश की संभावना

दिन का तापमान घटेगा और रात के पारे में उछाल दर्ज होगा। उन्होंने बताया कि नए विकसित हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से 26 से 28 दिसंबर के बीच हल्के से मध्यम बारिश की संभावना है। इसके बाद दिन व रात के पारे में गिरावट के साथ सर्दी बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed