फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: State coordinator of social media in Congress joined BJP in the morning, returned to Congress in the e

अमेठी: कांग्रेस में सोशल मीडिया के प्रदेश कोआर्डिनेटर ने सुबह ज्वाइन की भाजपा, शाम को लौट आए कांग्रेस में

Thu, 18 Apr 2024 09:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Apr 2024 09:35 PM IST
सार

कांग्रेस के सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर विकास अग्रहरि ने सुबह भाजपा ज्वाइन की। तस्वीरें वायरल होने के बाद वह फिर से कांग्रेस में लौट आए हैं। 

विज्ञापन
Amethi: State coordinator of social media in Congress joined BJP in the morning, returned to Congress in the e
विकास अग्रहरि ने सुबह भाजपा ज्वाइन की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सियासत का खेल शुरू हो गया है। बृहस्पतिवार को एक अलग नजारा देखने को मिला। सुबह भाजपा ने दावा किया कि केंद्रीय मंत्री स्मृति जूबिन इरानी की मौजूदगी में कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। यह खबर तेजी के साथ सियासी गलियारे में फैल गई। हालांकि शाम को कांग्रेस भवन में प्रेस वार्ता आयोजित कर विकास अग्रहरि ने कहा कि वह अमेठी सांसद से सिर्फ शिष्टाचारवश मिलने गए थे, भाजपा में शामिल होने की बात को उन्होंने खारिज किया है। कहा कि वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा प्रवक्ता चंद्र मौलि सिंह ने दावा किया था कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री स्मृति जूबिन इरानी की मौजूदगी में कांग्रेस के प्रदेश सह समन्वयक विकास अग्रहरि ने बृहस्पतिवार को भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने विकास अग्रहरि को पार्टी में शामिल करते हुए उन्हें पटका भी पहनाया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शाम को ही पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने कांग्रेस कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। जहां जगदीशपुर के रानीगंज निवासी विकास अग्रहरि ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह शिष्टाचार वश सांसद स्मृति ईरानी से मिलने उनके आवास पर गए थे, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने राम मंदिर प्रसाद स्वरूप भगवा गमछा उनके गले में डाल दिया। सांसद आवास से बाहर आने पर मीडिया के माध्यम से पता चला कि उन्हें भाजपा ज्वाइन करा दिया गया है। जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। वह पूरी तरह से कांग्रेस के साथ है। वे आत्मा से कल भी कांग्रेस में थे आज भी हैं, आगे भी कांग्रेस में ही रहेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष राम प्रसाद मिश्र ने कहा कि विकास बृहस्पतिवार की सुबह भाजपा ज्वाइन करने के लिए ही आए थे, जिसके चलते उन्हें पार्टी में ज्वाइन कराया गया। शाम तक वह किसी के बहकावे में आकर वापस हो गए हैं। कहा कि अब आगे से जिसे पार्टी में ज्वाइन कराया जाएगा, उसका लिखित व रिकॉर्ड बयान भी रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed