फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Sipahi injured and SI died in jayas thana kshetra in Amethi.

Amethi: कार से टकराने के बाद टैंकर पलटा, दरोगा की मौत व सिपाही घायल, गैस रिसाव के कारण बंद किया गया मार्ग

Mon, 15 Jul 2024 04:18 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Jul 2024 04:18 PM IST
सार

अमेठी रायबरेली में हुए सड़क हादसे में एक टैंकर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा की मौत हो गई व सिपाही घायल हो गया। टैंकर से गैस रिसाव के कारण करीब एक किमी के इलाके को पुलिस ने अपने नियंत्रण में ले लिया।

विज्ञापन
Amethi: Sipahi injured and SI died in jayas thana kshetra in Amethi.
कार से टकराकर टैंकर पलट गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के जायस थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर गांधीनगर के पास सोमवार की दोपहर गैस का टैंकर एक कार को टक्कर मारने के बाद पलट गया जिससे उसमें रिसाव शुरू हो गया। हादसे में कार सवार एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई जबकि एक सिपाही गंभीर रूप से घायल है। उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


घटना से अमेठी रायबरेली मार्ग बंद कर दिया गया है। पुलिस ने दोनों तरफ से रास्ता रोका है। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

ये भी पढ़ें - आत्ममंथन से ज्यादा, दूसरों पर चिंतन... इन सवालों से कन्नी काटते दिखी भाजपा कार्यसमिति...इस बात पर मंथन भी न किया
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - बसपा: हरियाणा विधानसभा चुनाव की पूरी कमान आनंद और आकाश को, लंबे समय के बाद हुई भाई की वापसी
विज्ञापन
विज्ञापन


जायस थाना क्षेत्र में गांधीपुरम गांधीनगर के पास गैस ले जा रहे टैंकर और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें से गैस का रिसाव शुरू हो गया। हादसे में कार सवार दरोगा बृजभूषण की मौत हो गई। जबकि सिपाही संत राज गंभीर रूप से घायल हुआ है।

हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। पुलिस ने एक किलोमीटर का क्षेत्र अपने कब्जे में ले लिया है। आसपास मौजूद लोगों और ग्रामीणों को वहां से हटाया जा रहा है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed