फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: sedition case filed on five including elected head, Vijay procession came to new Pakistan, Imran Khana aya was singing

अमेठी : प्रधान समेत पांच पर राजद्रोह का केस, विजय जुलूस में बज रहा था नया पाकिस्तान आया, इमरान खान आया

Thu, 06 May 2021 07:11 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 06 May 2021 07:11 PM IST
सार

अमेठी में ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर विजय प्राप्त करने के बाद ग्राम प्रधान का समर्थकों के साथ नया पाकिस्तान आया, इमरान खान आया गाने के साथ निकाले गए विजय जुलूस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया।

विज्ञापन
Amethi: sedition case filed on five including elected head, Vijay procession came to new Pakistan, Imran Khana aya was singing
बाइक पर जाते युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गौरीगंज (अमेठी) ब्लॉक क्षेत्र भादर के मंगरा ग्राम पंचायत से प्रधान पद पर विजय प्राप्त करने के बाद ग्राम प्रधान का समर्थकों के साथ नया पाकिस्तान आया, इमरान खान आया गाने के साथ निकाले गए विजय जुलूस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर गुरूवार को वायरल होने लगा। वायरल वीडियो की सूचना मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने उपनिरीक्षक की तहरीर पर निर्वाचित ग्राम प्रधान समेत पांच नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

विज्ञापन


त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भादर ब्लॉक के मंगरा गांव निवासी इमरान खान प्रधान पद पर विजयी हो गए। पंचायत चुनाव में विजय प्राप्त करने के बाद प्रधान ने समर्थकों के साथ विजय जुलूस निकाला। विजय जुलूस में नया पाकिस्तान आया, इमरान खान आया गाने के साथ कई देशविरोधी शब्दों के प्रयोग का एक वीडियो गुरुवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया।
विज्ञापन


एसपी दिनेश सिंह के निर्देश पर सक्रिय रामगंज थाने की पुलिस ने वायरल वीडियों की जांच की तो वह मंगरा ग्राम प्रधान के विजय जुलूस का मामला पाया गया। इसके बाद कार्यवाहक प्रभारी चंद्रहाश शुक्ल की तहरीर पर निर्वाचित प्रधान इमरान खां, जाकिर अहमद, मशूद, मकसूद, इश्तियाक व 50 अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह समेत कई गंभीर धाराओं में केस पंजीकृत किया गया है। प्रभारी एसओ ने बताया कि केस दर्ज करने के बाद वीडियो में बज रहे गाने के साथ अन्य पहलुओं की जांच व विजय जुलूस में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। नामजद के साथ अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर मामले की जांच पूरी कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने एसडीएम अमेठी को सौंपी जांच
देश विरोधी गाना बजाकर विजय जुलूस निकालने का वायरल वीडियो देखने के बाद डीएम अरुण कुमार भी हरकत में आ गए। डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच एसडीएम अमेठी महात्मा सिंह को सौंपी है। कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराकर उनकी ओर से भी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed