फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi's suspense: Congress confused by Rahul Gandhi's answer, what is the meaning of this silence and delay?

अमेठी का सस्पेंस: राहुल गांधी के जवाब से उलझी कांग्रेस, आखिर क्या हैं इस चुप्पी और लेट-लतीफी के मायने

Thu, 18 Apr 2024 05:58 AM IST
रोहित मिश्र नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी
नंदलाल तिवारी, अमर उजाला, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 18 Apr 2024 05:58 AM IST
सार

Will Rahul be the candidate from Amethi? कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली अमेठी सीट में अब तक कांग्रेस प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। गाजियाबाद में राहुल के दिए जवाब ने अमेठी पार्टी ईकाई की उलझनों और बढ़ा दी हैं। 

विज्ञापन
Amethi's suspense: Congress confused by Rahul Gandhi's answer, what is the meaning of this silence and delay?
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी व कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी में 26 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। भाजपा की स्मृति जूबिन इरानी चुनाव मैदान में हैं, लेकिन उनके सामने कांग्रेस से कौन होगा यह अभी तक तय नहीं हो सका है। अमेठी से चुनाव लड़ने के सवाल पर बुधवार को गाजियाबाद में राहुल गांधी ने एक बार फिर सीधे तौर पर कुछ नहीं बोला, सिर्फ यह कहा कि मुझे जो भी आदेश मिलेगा मैं उसका पालन करूंगा। हमारी पार्टी में ये सभी (उम्मीदवारों के चयन) निर्णय सीईसी द्वारा लिए जाते हैं। इस जवाब ने एक बार फिर अमेठी की सियासत को उलझा दिया है। संशय व असमंजस के बीच सवालों की फेहरिस्त ने एक बार फिर दुविधा बढ़ा दी है।

विज्ञापन


वजह भी खास है
अमेठी को कभी गांधी परिवार का गढ़ माना जाता था। वर्ष 1977 से गांधी परिवार ने यहां पर राजनीतिक पारी शुरू की। संजय गांधी हों या फिर राजीव गांधी, सोनिया या फिर राहुल...सभी ने अपनी राजनीतिक पारी का आगाज अमेठी से किया। वर्ष 2004 से अमेठी से पहली बार संसद पहुंचे राहुल गांधी ने वर्ष 2009 व 2014 में जीत दर्ज की। वर्ष 2019 में वह चुनाव हार गए।
विज्ञापन


पहले भी चुप रहे राहुल
फरवरी 2024 में न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस के बड़े नेताओं ने खुलकर बोला कि अमेठी राहुल गांधी का परिवार है। वह यहीं से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन राहुल ने उस वक्त भी इस मुद्दे पर खुलकर कुछ भी नहीं बोला था। कई ऐसे मौके आए जब राहुल ने निर्णय पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया। यह हाल तब है जब बीते दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा का एक बयान आया था कि अमेठी के लोग चाहते हैं कि मैं उनका प्रतिनिधित्व करूं। हालांकि इस बयान के बाद सियासत में कई तरह के बदलाव देखने को मिले। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल पर टिकी आस
यह बात अलग है कि पार्टी के कई बड़े नेता यह संदेश दे चुके हैं कि राहुल गांधी ही यहां से चुनाव लड़ेंगे, लेकिन अभी तक दावेदार का ऐलान न होने से तस्वीर स्पष्ट नहीं है। वहीं, पार्टी के प्रदेश सचिव योगेंद्र मिश्र कहते हैं कि इंतजार करिए, अमेठी से राहुल ही चुनाव लड़ेंगे। जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल कहते हैं कि इंतजार करिए, अभी बताने लायक कुछ ऐसा नहीं है जो बताया जाय। चुनाव के लिए हम तैयार हैं, बस यह जानिए। 

बसपा ने जल्द प्रत्याशी उतारने का दिया संकेत

अमेठी से जल्द ही बसपा प्रत्याशी उतार सकती है। बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में कार्यकर्ताओं को इसके लिए तैयार रहने के लिए कहा गया। गौरीगंज में आयोजित बैठक में मंडल प्रभारी सर्वेन्द्र आंबेडकर और राजकुमार गौतम ने विधानसभा कमेटियों को संगठन के काम की जिम्मेदारी बांटी। कहा कि सभी कार्यकर्ता पोलिंग बूथों पर पार्टी अध्यक्ष का संदेश पहुंचाएं। चुनाव के लिए हमेशा तैयार रहें। प्रत्याशी की घोषणा किसी भी दिन हो सकती है। अमेठी में जोन नंबर एक में कुसुम राज, जोन नंबर दो में किसन सिंह गौतम ,जोन नंबर तीन में लक्ष्मण प्रसाद और जोन नंबर चार में अमर भीम को तैयारी बैठक करने की जिम्मेदारी दी गई। इनके साथ अनिल कुमार, रामनाथ, विक्रमाजीत, कन्हैया लाल मिश्र, विद्याप्रसाद गौतम और रामकरन भी जुटेंगे। गौरीगंज विधानसभा में श्रवण कुमार यादव, मोती लाल, विधानसभा अध्यक्ष शिवराम और विंध्येश्वरी प्रसाद के साथ राम केवल सरोज, विवेक पांडेय, रमेश कश्यप, धर्मराज, अरुण कुमार, जयवर्धन बौद्ध, सुभाष चंद्र और ओम प्रकाश गौतम को जोन की बैठक कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed