फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Police inspector arrested for accepting bribe at tea stall

UP: चाय वाले की मदद से रिश्वत लेने वाला दरोगा गिरफ्तार, मनमाफिक रिपोर्ट के लिए मांगे 15 हजार

Tue, 10 Feb 2026 07:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Tue, 10 Feb 2026 07:36 PM IST
सार

दरोगा ने खुद रिश्वत न लेकर चाय दुकानदार को दिलवाया था। इसी दौरान एसटीएफ की टीम ने दोनों को दबोच लिया। मामले में दोनों से छह घंटे पूछताछ की गई।

विज्ञापन
Amethi: Police inspector arrested for accepting bribe at tea stall
उप निरीक्षक राजेश पाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एंटी करप्शन ब्यूरो अयोध्या की टीम ने मंगलवार को इन्हौंना थाने में तैनात उपनिरीक्षक राजेश पाल को चाय दुकानदार के माध्यम से 15 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। दरोगा पर सड़क दुर्घटना से जुड़े एक मामले में पक्ष में रिपोर्ट लगाने के एवज में रुपये मांगने का आरोप है। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने दरोगा को रंगे हाथों पकड़ा है। दरोगा और चाय दुकानदार दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। राजेश गोंडा जिले के रहने वाला है।

विज्ञापन


19 दिसंबर 2025 को इन्हौंना के चिलौली के पास डीसीएम ने एसयूवी में टक्कर मार दी थी। एसयूवी अयोध्या के बाबा बाजार के रामपुर गांव निवासी अंकुश सिंह की है। उन्होंने 29 जनवरी को डीसीएम चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी प्रकरण में अंकुश के पक्ष में रिपोर्ट लगाने के लिए 15 हजार रुपये रिश्वत मांगी गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - UP: योगी बोले- बाबरी मस्जिद अब कभी नहीं बनेगी, अखिलेश यादव का पलटवार- उर्दू शब्द 'कयामत' का इस्तेमाल न करें
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - योगी बोले- कभी नहीं बनेगी बाबरी मस्जिद, पांच का सुसाइड, 'मैं ठाकुर हूं' वाली महिला का नया वीडियो


अंकुश ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने थाने के पास घेराबंदी की। थाने के बगल में लवदीप साहू की चाय की दुकान पर दरोगा को रुपये लेने के लिए बुलाया गया। आरोप है कि दरोगा ने सीधे पैसे न लेकर चालाकी दिखाते हुए 15 हजार रुपये दुकान संचालक लवदीप साहू को दिलवाए। जैसे ही रुपये दिए गए, टीम ने मौके पर ही दरोगा और चाय दुकानदार दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

दोनों आरोपियों से छह घंटे पूछताछ

दुकान पर भीड़ लगने पर आननफानन एसीबी टीम दोनों आरोपियों को वाहन में बैठाकर लखनऊ की ओर रवाना हो गई। हालांकि, कुछ देर बाद टीम दोनों को लेकर जामों थाने पहुंची, जहां बंद कमरे में करीब छह घंटे तक पूछताछ की गई, जिसके बाद एसीबी प्रभारी की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

उपनिरीक्षक राजेश पाल फरवरी 2025 में इन्हौंना थाने में तैनात हुआ था। एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में दरोगा और चाय दुकान संचालक की गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। थाना जामो के इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन ब्यूरो की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोनों आरोपियों को टीम अपने साथ ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed