{"_id":"63a8752e2cbbf8245d369933","slug":"amethi-news-smriti-stayed-away-from-rahul-in-the-first-tour-had-challenged-him-by-tweeting-a-week-ago","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News : पहले दौरे में राहुल से दूर रहीं स्मृति, हफ्ते भर पूर्व ट्वीट कर किया था चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News : पहले दौरे में राहुल से दूर रहीं स्मृति, हफ्ते भर पूर्व ट्वीट कर किया था चैलेंज
Sun, 25 Dec 2022 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 25 Dec 2022 09:37 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराया था। चुनाव हारने के बाद से राहुल की अमेठी में सक्रियता जहां काफी कम है वहीं स्मृति लगातार सक्रिय हैं। वे जब भी अमेठी आती हैं या जहां भी उन्हें राहुल गांधी व उनके परिवार पर हमला बोलने का मौका मिलता है उन्हें घेरने से नहीं चूकतीं।
विज्ञापन
स्मृति ईरानी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय मंत्री स्मृति का पहला अमेठी दौरा ऐसा रहा जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर कुछ भी बोलने से परहेज किया। कई कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद अपरान्ह ढाई बजे वे वापस दिल्ली लौट गईं।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को हराया था। चुनाव हारने के बाद से राहुल की अमेठी में सक्रियता जहां काफी कम है वहीं स्मृति लगातार सक्रिय हैं। वे जब भी अमेठी आती हैं या जहां भी उन्हें राहुल गांधी व उनके परिवार पर हमला बोलने का मौका मिलता है उन्हें घेरने से नहीं चूकतीं। अटल की जयंती पर रविवार को भी स्मृति अमेठी आई थीं।
विज्ञापन
इस दौरान वे भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुईं। इसके बाद उन्होंने मेदन मवई स्थित अपने निर्माणाधीन आवास पर लोगों के साथ बैठकर पीएम मोदी के मन की बात भी सुनी। इन दो कार्यक्रमों के अलावा स्मृति कलेक्ट्रेट में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं साथ ही कई अन्य लोगों के घर भी गईं। हालांकि इस दौरान उन्होंने कहीं भी एक शब्द राहुल को लेकर नहीं बोला।
विज्ञापन
गौरतलब होगा कि करीब एक सप्ताह पूर्व स्मृति ने एक ट्वीट कर राहुल से पूछा था की 'सुना है राहुल गांधी जी आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं? दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं???।