फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Husband killed, wife and son injured in bike collision, three other youths also injured

Amethi: दो बाइकों की भिड़ंत में पति की मौत, पत्नी-बेटा घायल, अन्य तीन युवक भी घायल

Fri, 17 Apr 2026 10:21 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 17 Apr 2026 10:21 AM IST
सार

मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर मुंशीगंज  के कमलानगर बाजार के पास हुए हादसे में महिला उसका बेटा समेत छह लोग घायल हो गए हैं। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। 

विज्ञापन
Amethi: Husband killed, wife and son injured in bike collision, three other youths also injured
हादसे में घायल हुुआ युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के मुसाफिरखाना-प्रतापगढ़ हाईवे पर मुंशीगंज  के कमलानगर बाजार के पास शुक्रवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और बेटा समेत छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


हादसे में गौरीगंज क्षेत्र के नरौली गांव निवासी पवन (28) की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बाइक पर सवार पत्नी रमावती और बेटा अमन घायल हो गए।  दूसरी बाइक पर सवार मुंशीगंज के आजाद नगर पश्चिम दुआरा निवासी सतेंद्र (18), निहाल (17) और लक्ष्मण (18) भी घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। इंस्पेक्टर शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed