{"_id":"6734a36a68449d1fab0c330e","slug":"amethi-husband-divorces-wife-over-phone-for-dowry-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: दहेज के लिए पति ने फोन पर पत्नी को दिया तलाक, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: दहेज के लिए पति ने फोन पर पत्नी को दिया तलाक, मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू
Wed, 13 Nov 2024 06:38 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 13 Nov 2024 06:38 PM IST
सार
अमेठी में दहेज के लिए प्रताड़ित करने के बाद एक युवक ने अपनी पत्नी को फोन पर तलाक दे दिया। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पीड़िता ने दी जानकारी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर पति ने पत्नी को फोन पर तलाक दे दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की है। जामो थाना क्षेत्र के ख़नई का पुरवा हकरनपुर गांव निवासी तबस्सुम बानो ने थाने में शिकायती पत्र देकर ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
आरोप है कि पति शफीक अहमद निकाह के बाद से ही दहेज कम मिलने की बात कहते हुए उसे प्रताड़ित कर रहा है। प्रताड़ना में सास आसमा बानो, ससुर रईस अहमद, देवर कैस अहमद भी शामिल होते थे। सात साल का एक पुत्र होने के कारण वह सबकी प्रताड़ना सहती रही लेकिन पिछली 11 नवंबर को पति ने उसके भाई मोहम्मद जावेद के फोन पर उसे तलाक दे दिया।
विज्ञापन
तलाक देने का ऑडियो उसके पास है। पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि जांच के बाद मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन