{"_id":"6220c8570f11701f10507e36","slug":"amethi-former-village-head-s-son-murdered-in-electoral-rivalry-second-son-s-condition-critical-rajapur-kohra-incident-of-sangrampur-police-station-area","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेठी : चुनावी रंजिश में पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र की हत्या, दूसरे बेटे की हालत गंभीर, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कोहरा की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी : चुनावी रंजिश में पूर्व ग्राम प्रधान के पुत्र की हत्या, दूसरे बेटे की हालत गंभीर, संग्रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कोहरा की घटना
Thu, 03 Mar 2022 07:23 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 03 Mar 2022 07:23 PM IST
सार
विधानसभा चुनाव में रामराज पाल का बेटा प्रशांत पाल और उनका भाई आलोक समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के समर्थक थे तो आरोपी पक्ष भाजपा समर्थक थे। परिजनों के अनुसार 27 फरवरी को विधानसभा के लिए हो रहे मतदान के दिन शाम को भी दोनो पक्षों में कुछ कहासुनी हुई थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने पूर्व ग्राम प्रधान के दो पुत्रों पर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला बोल दिया गया। हमलावर दोनों भाइयों को गंभीर हालत में छोड़कर फरार हो गये। बाद में ट्रॉमा सेंटर लखनऊ ले जाते समय बड़े भाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
संग्रामपुर थाना क्षेत्र के राजापुर कोहरा गांव निवासी रामराज पाल की पत्नी बसकाली पाल गांव की ग्राम प्रधान रह चुकी हैं। बुधवार को रामराज पाल के छोटे बेटे प्रशांत के पुत्र कार्तिकेय का जन्मदिन था। देर शाम को आलोक अपने भाई प्रशांत के साथ भतीजे के जन्मदिन पर केक लाने के लिए घर से निकला था। वह गांव से थोड़ी दूरी पर स्थित ननकूदास की कुटी के पास पहुंचा था कि वहां पहले से घात लगाकर बैठे गांव के ही अजय मिश्र व सात-आठ अन्य ने लाठी डंडे और लोहे की रॉड से उन पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हमले की सूचना पर रामराज पाल परिजनों के साथ भागकर मौके पर पहुंचे तो हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले। परिजन उसे गंभीर अवस्था में इलाज के लिए सीएचसी अमेठी ले गये। जहां चिकित्सक ने आलोक की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान देर रात आलोक (25) की मौत हो गई। मृतक के पिता रामराज पाल की तहरीर पर पुलिस ने अजय कुमार मिश्र, दुर्गा प्रसाद, माधवराज मिश्र, आशुतोष मिश्र और अभिषेक मिश्र समेत तीन अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मतदान के दिन भी हुई थी कहासुनी
दोनों पक्षों के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदता चली आ रही है। इस बार राजापुर कोहरा ग्राम पंचायत की सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित थी। पूर्व प्रधान बसकाली के पति रामराज पाल ने रामराज सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया था। वहीं अजय कुमार मिश्र ने विश्राम को अपना प्रत्याशी बनाया था। विश्राम चुनाव जीत गये। तभी से दोनों पक्षों में तनातनी थी। विधानसभा चुनाव में रामराज पाल का बेटा प्रशांत पाल और उनका भाई आलोक समाजवादी पार्टी प्रत्याशी के समर्थक थे तो आरोपी पक्ष भाजपा समर्थक थे। परिजनों के अनुसार 27 फरवरी को विधानसभा के लिए हो रहे मतदान के दिन शाम को भी दोनो पक्षों में कुछ कहासुनी हुई थी।