अमेठी: पशु तस्करों ने पुलिस पर चलाई गोली, जवाबी फायरिंग में एक तस्कर जख्मी, चार दबोचे गए
पशु तस्करों की मौजूदगी की खबर पाकर पहुंची पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस से घिरता देख तस्करों ने फायरिंग की। इस दौरान जवाबी फायरिंग में पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गया। वहीं, पुलिस ने जख्मी तस्कर सहित चार लोगों को दबोच लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गायब वध प्रतिबंधित पशु के अवशेष मिलने के बाद आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस टीमों की बुधवार सुबह थाना क्षेत्र के उरवा जंगल में पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस के घेरे में आए तस्करों ने फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक आरोपी गोली लगने से जख्मी हो गया जबकि कुछ पुलिस कर्मी भी बालबाल बच गए। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने जख्मी तस्कर सहित चार आरोपियों को दबोचा है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
जगदीशपुर थाने के निहालगढ़ चक जंगला के यादव मोहल्ला निवासी मोहनलाल यादव का दरवाजे पर बंधा वध प्रतिबंधित पालतू पशु सोमवार रात संदिग्ध हालात में गायब हो गया था। खोजबीन के दौरान मंगलवार को गांव के पश्चिम मोहल्ला स्थित मोहम्मद जकी के खाली पड़े खेत में उसके क्षत-विक्षत अवशेष मिले जिसका कुछ हिस्सा खेत व कुछ सरपत की ओट में था। मवेशी की पहचान के बाद मोहनलाल ने केस दर्ज करवाया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।
ये भी पढ़ें - यूपी में भारत बंद का असर: सपा-बसपा और भीम आर्मी के कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर, हाईवे जाम, निकाला जुलूस
ये भी पढ़ें - यूपी में 60,244 पदों पर भर्ती: अन्य राज्यों में भी सिपाही भर्ती का जलवा, छह लाख से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
बुधवार की सुबह पुलिस को थाना क्षेत्र के उरवा के जंगल में वध प्रतिबंधित पशु के तस्करों के मौजूद होने की खबर मिली। इस पर पुलिस की तीन टीमों ने उनकी घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम से घिरता देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की तो एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। भागने की कोशिश में पुलिस ने घायल तस्कर सहित तीन आरोपियों को दबोचा लिया साथ ही पुलिस टीम ने पशु वध में शामिल एक व्यक्ति को जायस तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिधियावां निवासी मो. अकमल, निहालगढ़ निवासी रईस व मजीद, कमरौली थाने के पूरे बेलखरिया मजरा गुमानीगंज निवासी अरमान के रूप में हुई। पुलिस ने गोली लगने से घायल अकमल का इलाज कराया गया है। मुठभेड़ में कुछ पुलिस कर्मी भी बाल-बाल बच गए।
आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा, कारतूस, दो चापड़, दो चाकू, एक लकड़ी का ठीहा, प्लास्टिक की पन्नी और रस्सी बरामद की है। आरोपियों ने पुलिस के सामने सोमवार को गायब हुए मवेशी के वध की बात कूबूल की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। सीओ अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी है। चार आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.