फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Dial 112's PRB hit a woman at an uncontrolled speed, she died during treatment.

Amethi: डायल 112 की पीआरबी ने अनियंत्रित गति से महिला को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Wed, 13 Aug 2025 12:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Wed, 13 Aug 2025 12:36 PM IST
सार

अमेठी में डायल 112 के पीआरबी वाहन ने मोहनगंज के ग्राम चेतरा बुजुर्ग में एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Amethi: Dial 112's PRB hit a woman at an uncontrolled speed, she died during treatment.
हादसे के बाद पलटा पीआरबी वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के मोहनगंज के ग्राम चेतरा बुजुर्ग में बुधवार को हुए सड़क हादसे में अंजुम बानो (34) घर के बाहर शौच के लिए निकली थी तभी बहादुरपुर की ओर से आ रही डायल 112 पुलिस की पीआरबी उनके साथ अनियंत्रित गति से टकरा गई।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद को पहुंचे और घायल महिला को तिलोई के 200 बेड जिला रेफरल अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया लेकिन गंभीर चोटों के कारण अंजुम बानो की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका की तीन नाबालिग बेटियां खुशनामा बानो, सहबीन बानो और शहरीन बानो मां के खोने से बेहाल हैं और लगातार रो रही हैं। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed