फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi: Dead body of SDM orderly found on railway track, cause of death remains a mystery

अमेठी: रेलवे ट्रैक पर मिला एसडीएम के अर्दली का शव, रहस्य बनी मौत की वजह, परिजनों ने कहा ये हत्या है

Mon, 01 Jan 2024 07:39 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अमेठी
अमर उजाला संवाद, अमेठी Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 01 Jan 2024 07:39 PM IST
सार

मृतक के पुत्र अर्पित पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 31 दिसंबर की रात जब उनके पिता घर नहीं पहुंचे तो वह फोन पर जानकारी लेना चाहा लेकिन, फोन बंद मिला। रात भर वह लोग तलाश करते रहे। 

विज्ञापन
Amethi: Dead body of SDM orderly found on railway track, cause of death remains a mystery
घटना के बाद लोग। सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित ताला रेलवे क्रॉसिंग के समीप सोमवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर गौरीगंज एसडीएम के अर्दली का शव मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच की बात कह रही है। थानाक्षेत्र गौरीगंज के महिमापुर निवासी शिव शंकर उर्फ भोला पांडेय (48) गौरीगंज तहसील में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। वर्तमान समय गौरीगंज एसडीएम के अर्दली के रूप में कार्य कर रहे थे। सोमवार सुबह शिव शंकर पांडेय का शव लखनऊ वाराणसी रेल खंड स्थित ताला क्रॉसिंग के समीप संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक पर मिला। मृतक के सिर, कान और पैर क्षतिग्रस्त थे।

विज्ञापन


मृतक के पुत्र अर्पित पांडेय ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि 31 दिसंबर की रात जब उनके पिता घर नहीं पहुंचे तो वह फोन पर जानकारी लेना चाहा लेकिन, फोन बंद मिला। रात भर वह लोग तलाश करते रहे। कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह सूचना मिली कि उनके पिता का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा है। उसने हत्या कर रेलवे ट्रैक पर पिता का शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक अरुण द्विवेदी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवालों में मौत की गुत्थी
मृतक अर्दली शिव शंकर पांडेय का घर अमेठी सुल्तानपुर मार्ग पर कलेक्ट्रेट से मात्र चार से पांच किलोमीटर दूर है। जबकि उसका शव घर से विपरीत दिशा में 10 किलोमीटर दूर ताला क्रॉसिंग के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला। किस साधन से अर्दली वहां पहुंचा और कैसे घटना हुई या बड़ा सवाल है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार देर शाम तक वह वी मार्ट के सामने दिखाई पड़े थे।

रविवार शाम तक की ड्यूटी
मृतक अर्दली शिवशंकर पांडेय रविवार शाम को ड्यटी पर था। ड्यूटी के बाद वह घर के निकला। लेकिन, घर नहीं पहुंचा। सोमवार सुबह तहसील में सब अर्दली के ड्यूटी आने का इंतजार कर रहेे थे। लेकिन इसी बीच अर्दली के मौत की सूचना ने सबको का चौंका दिया। किसी को भी शिवशंकर के मौत की सूचना पर भरोसा नहीं हो रहा था। सब एक दूसरे से घटना की पुष्टि में जुटे रहे। शिवशंकर के मिलनसार स्वभाव के होने से तहसील में गम का माहौल दिखा। नए साल की खुशी कर्मियों ने नहीं मनाई और घर पहुंच परिजनों को शोक संवेदना जाहिर की।


हरसंभव की जाएगी मदद
अर्दली शिवशंकर के मौत की सूचना के बाद एसडीएम अभिनव कनौजिया महिमापुर उसके घर गए। घर पर परिजनों से मुलाकात कर दुख की इस घड़ी में हिम्मत से काम लेने की सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ित परिवार के इस दुख के समय पूरा तहसील प्रशासन उनके साथ है। नियमानुसार पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed