{"_id":"6853a15334b57b45110103d0","slug":"amethi-body-of-a-newly-married-man-found-hanging-from-a-tree-family-members-suspect-murder-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, एक महीने पहले ही हुई थी शादी, पिता ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: पेड़ से लटकता मिला नवविवाहित युवक का शव, एक महीने पहले ही हुई थी शादी, पिता ने जताई हत्या की आशंका
Thu, 19 Jun 2025 11:04 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, जामो (अमेठी)
अमर उजाला नेटवर्क, जामो (अमेठी)
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 19 Jun 2025 11:04 AM IST
सार
अमेठी के बलभद्रपुर गांव में एक नवविवाहित युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। युवक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। शव पर चोट के निशान हैं।
विज्ञापन
गमगीन परिजन।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी के बलभद्रपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह नवविवाहित युवक का शव गांव के बाहर पेड़ से लटकता मिला। मृतक की पहचान मनोज कुमार (25) के रूप में हुई। परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे हैं, वहीं पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है।
विज्ञापन
पिता रामानंद लोध के अनुसार उनका बेटा मनोज बुधवार रात आर्केस्ट्रा देखने निकला था। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव पेड़ से लटका मिला। शव पर चोट के निशान देख पिता ने हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। फिलहाल परिजनों ने थाने में कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। मनोज की शादी 13 मई को हुई थी। बुधवार को ही उसकी पत्नी मायके से ससुराल लौटी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सोनभद्र के रास्ते यूपी पहुंचा मानसून, आज इन 16 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी; पूरे प्रदेश में लुढ़का पारा
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ: शहर में मिले पांच नए कोरोना संक्रमित मरीज, अब तक 43 मरीज मिल चुके हैं पॉजिटिव; देश में मिला नया वेरिएंट
पुलिस का मानना है कि पारिवारिक तनाव के चलते युवक ने आत्महत्या की होगी। इंस्पेक्टर विनोद सिंह ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। यदि परिजन तहरीर देंगे और रिपोर्ट में कोई संदिग्ध बात सामने आती है तो आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।