फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Amethi: BJP district president accused of snatching mobile phone from BLO; dispute erupted during a meeting; k

Amethi: भाजपा जिलाध्यक्ष पर बीएलओ से मोबाइल छीनने का आरोप, बैठक के दौरान हुआ विवाद; अखिलेश ने कही ये बात

Wed, 04 Feb 2026 08:28 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: आकाश द्विवेदी Updated Wed, 04 Feb 2026 08:28 PM IST
सार

अमेठी के ठेंगहा मतदान केंद्र पर भाजपा पदाधिकारी और बीएलओ के बीच विवाद का मामला सामने आया है। बीएलओ के पति ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर मारपीट और मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों से इनकार किया है, जबकि सपा ने घटना पर नाराजगी जताई है।

विज्ञापन
Amethi: BJP district president accused of snatching mobile phone from BLO; dispute erupted during a meeting; k
भाजपा जिलाध्यक्ष पर पिटाई का आरोप लगा है - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

संग्रामपुर के ठेंगहा मतदान केंद्र पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारी व बीएलओ की बैठक के दौरान विवाद हो गया। बीएलओ के पति राकेश मौर्य ने भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल पर पिटाई करने और पत्नी का मोबाइल छीनने का आरोप लगाया है। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। इसी मामले में सपा मुखिया ने नाराजगी जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली है। साथ ही घटना के संदर्भ में प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात कही है। इस घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन


राकेश ने एसडीएम अमेठी आशीष सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि ठेंगहा मतदान केंद्र पर भाजपा की ओर से बुधवार को बैठक बुलाई गई थी। आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष बैठक के दौरान उनकी पत्नी (बीएलओ) को अपमानित कर रहे थे। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। आरोप यह भी है कि वीडियो बनाने के दौरान उनकी पत्नी का मोबाइल छीन लिया गया। घटना से जुड़े वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि संवाद न्यूज एजेंसी नहीं करती है।

विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कही ये बात

भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल ने आरोपों को निराधार बताया है। कहा कि जिस बूथ पर बैठक हुई, वहां संबंधित महिला बीएलओ तैनात नहीं हैं। उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।

विज्ञापन

सपा मुखिया ने किया ट्वीट, भेजेंगे प्रतिनिधिमंडल

ठेंगहा में बीएलओ के साथ हुई घटना को लेकर सपा मुखिया व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर शिकायती पत्र के साथ ट्वीट किया है। कहा है कि ये एक बेहद गंभीर मामला है कि अमेठी भाजपा जिलाध्यक्ष ने एक बीएलओ से मारपीट करी। 

उन्होंने महिला बीएलओ पर जबरन पीडीए समाज का वोट कटवाने व भाजपा समर्थकों का बोट बढ़वाने का दबाव डाला, उनके मन मुताबिक काम न करने पर महिला बीएलओ को अपमानित करा व घटना का वीडियो बनाते उस समय महिला बीएलओ के पति का मोबाइल छीन लिया। इस संदर्भ में सरकारी काम में बाधा डालने, महिला से अभद्रता करने, मोबाइल छीनने व हिंसक भाषा-व्यवहार इत्यादि का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। तत्काल संज्ञान लिया जाए। उन्होंने इस घटना के संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल भेजने की बात कही है।

विज्ञापन

कांग्रेस जिला सचिव हैं राकेश, डीएम व एडीएम से शिकायत

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल ने कहा कि राकेश मौर्य कांग्रेस जिला सचिव है। बताया कि इस मामले की शिकायत डीएम और एडीएम से की गई है। सचिव का मोबाइल छीना गया था, जो थाने में था। अफसरों के निर्देश पर मोबाइल देने के लिए संग्रामपुर इंस्पेक्टर ने सचिव को बुलाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा पदाधिकारियों की ओर से मतदाताओं का नाम बीएलओ पर दबाव बनाकर कटवाया जा रहा है।

जांच कर होगी कार्रवाई

सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई है। अभी तक किसी पक्ष की तहरीर नहीं मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed