फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Amethi:30 injured in an accident on Poorvanchal Expressway.

Amethi: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर डबल डेकर बस पलटी, 30 से अधिक लोग घायल, चालक पर लापरवाही का आरोप

Sat, 06 Jul 2024 10:49 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 06 Jul 2024 10:49 AM IST
सार

अमेठी पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 30 लोग घायल हो गए। यात्रियों का कहना है कि बस में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और चालक लापरवाही कर रहा था।

विज्ञापन
Amethi:30 injured in an accident on Poorvanchal Expressway.
हादसे में क्षतिग्रस्त हुई डबल डेकर बस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी जिले के बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की सुबह एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए। घायलों को बाजार शुकुल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। वहां से कुछ घायलों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल गौरीगंज लाया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बिहार के मुजफ्फरपुर से एक डबल डेकर बस दिल्ली जा रही थी। यह बस न्यू इंडिया ट्रेवल की बताई जा रही है। बस जब शनिवार की सुबह करीब 4:30 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बाजार शुकुल थाना क्षेत्र में किलोमीटर 68 के करीब पहुंची तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में महिलाओं, बच्चों सहित करीब 30 लोग घायल हो गए। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को सीएचसी शुक्ल बाजार पहुंचाया। जहां से कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गरीबों को 'भोले बाबा' जैसे बाबाओं के अंधविश्वास के बहकावे में न आना चाहिए, मायावती का बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - हाथरस कांड का मुख्य आरोपी देव प्रकाश मधुकर दिल्ली से गिरफ्तार, वकील का दावा- सरेंडर किया


बताते हैं बस में करीब 70 से 80 लोग सवार थे। बस में सवार बीएसएफ के एक सेवानिवृत जवान राजेश कुमार ने बताया कि बस में सवारियां क्षमता से अधिक थी।

चालक बस को ठीक तरीके से नहीं चला रहा था। इसकी शिकायत भी उन्होंने ट्रैवल एजेंसी से की थी। घटना को लेकर थाना अध्यक्ष का कहना है कि घायलों का इलाज सीएससी में चल रहा है। कुछ लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed