{"_id":"f150a0c55bdd66db2b616c52a593ca9e","slug":"american-vs-chinese-rakhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन पर भी अमेरिका और चाइना में छिड़ी जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन पर भी अमेरिका और चाइना में छिड़ी जंग
लखनऊ/आशुतोष मिश्र
Updated Sun, 11 Aug 2013 05:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्षाबंधन पर भी अमेरिका और चीन का टकराव देखने को मिल रहा है। हवा में उड़ते सुपरमैन और करतब दिखाते छोटे भीम के अलावा इस बार राखियों पर अमेरिकन और चाइनीज छाप भी बहनों को ललचा रही है।
विज्ञापन
चाइनीज झिलमिल रोशनियों की राखियां धूम मचा रही हैं तो अमेरिकन डायमंड की राखियां लोगों को अपनी ओर खींच रही हैं।
राखी पर इस बार हर भाई की कलाई पर सजने के लिए चाइनीज राखियों से लेकर कार्टून राखियों का बाजार रेडी है तो परंपरागत रुद्राक्ष, टेडीबियर और स्टोन वर्क की राखियों की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन
इन्हीं के साथ मेटेल वर्क और आर्टिफिशियल सिल्वर-गोल्डेन की राखियों का क्रेज जरूर कम हुआ है।
रक्षाबंधन के लिए बाजार परवान चढ़ रहा है। राखियों की मुख्य बाजार अहियागंज के थोक कारोबारी मोहनभाई राखीवाला के मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि इस बार स्टोन-वर्क राखियों की डिमांड बढ़ी है।
विज्ञापन
जिनमें सबसे पहली पसंद अमेरिकन डायमंड की हो रही है। बेहतरीन फिनिशंग होने के चलते ये सबसे ज्यादा उठ रही हैं। 150 से 250 तक पीस में इन्हें लोग उठा रहे हैं।
इसके अलावा रुद्राक्ष राखियों, सिल्वर-मैटेल राखियों, टेडीबियर की पंरपरागत राखियों के साथ कार्टून राखियों को लोग मांग रहे हैं। कारोबारी की मानें तो इस बार भी बच्चों की पहली पसंद कार्टून राखियां बनी हुई हैं।
सुपरमैन, छोटा भीम, स्पाइडर मैन, शिनचैन, बैटमैन, बी-टेन, पोकोमैन, पिकाचू और फ्लाईंग टाम की राखियां पसंद की जा रही हैं।