फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   american company take responsibility of disinfectination

अमेरिकन कंपनी करेगी केजीएमयू में विसंक्रमण

Wed, 14 Aug 2019 01:51 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
american company take responsibility of disinfectination
अमेरिकन कंपनी करेगी केजीएमयू में विसंक्रमण
विज्ञापन

पीजीआई भी करेगा सहयोग, कर्मचारियों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
केजीएमयू में कैंडिडा आरिस का संक्रमण पाए जाने के बाद विसंक्रमण (इंफेक्शन कंट्रोल) को लेकर खास तौर पर सावधानी बरती जा रही है। यहां वेंटिलेटर यूनिट को अमेरिकन तकनीक से विसंक्रमित किया जाएगा। इसके लिए यूएस की निजी कंपनी मदद करेगी। वह यहां के कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी देगी। इसे लेकर केजीएमयू व कंपनी के बीच क रार हुआ है। इसमें एसजीपीजीआई भी सहयोग करेगा।
केजीएमयू की वेंटिलेटर यूनिट में कैंडिडा आरिस फंगस पाया गया था। इससे दो मरीजों की मौत हो गई थी। इस कारण वेंटिलेटर यूनिट के एक वार्ड में कई दिनों तक मरीज भर्ती नहीं किए गए। वहीं, उन्नाव रेपकांड की पीड़िता में भी संक्रमण पाया गया था। इस पर केजीएमयू प्रशासन विसंक्रमण को प्राथमिकता दे रहा है। इसके लिए यूएस की एफडीए सपोर्ट कंपनी से मदद ली जा रही है। इसके लिए करार हुआ है। इसमें एसजीपीजीआई की टीम भी सहयोगी की भूमिका में होगी। यह ट्रॉमा सर्जरी विभाग के आरएसओ वार्ड व ऑपरेशन थिएटर को विसंक्रमित करने के बाद ट्रॉमा वेंटिलेटर यूनिट में भी काम करेगी।
विज्ञापन

केजीएमयू की सह मीडिया प्रभारी और माइक्रोबायोलॉजी विभाग की डॉ. शीतल वर्मा का कहना है कि संक्रमण रोकने के लिए ऑपरेशन थिएटर, वेंटिलेटर यूनिट को विसंक्रमित किया जाता है। वहीं, प्रशिक्षण के बाद कर्मचारी भविष्य में खुद ही विसंक्रमित कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed