फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   America prestigious Columbia University will study on Mahakumbh

Mahakumbh 2025 : महाकुंभ पर अध्ययन करेगा अमेरिका का प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय, चर्चा सात समंदर पार

Wed, 26 Feb 2025 06:37 AM IST
दुष्यंत शर्मा अभिषेक गुप्ता, लखनऊ
अभिषेक गुप्ता, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 26 Feb 2025 06:37 AM IST
सार

अपनी आबादी से दोगुना यानी 62 करोड़ लोग एक जिले में आकर स्नान कर रहे हैं, यूपी सरकार के इस मैकेनिज्म की चर्चा सात समंदर पार अमेरिका में भी है।

विज्ञापन
America prestigious Columbia University will study on Mahakumbh
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज महाकुंभ से अमेरिकी भी हैरत में हैं। अपनी आबादी से दोगुना यानी 62 करोड़ लोग एक जिले में आकर स्नान कर रहे हैं, यूपी सरकार के इस मैकेनिज्म की चर्चा सात समंदर पार अमेरिका में भी है।

विज्ञापन


दुनियाभर में प्रतिष्ठित कोलंबिया विश्वविद्यालय ने यह बीड़ा उठाया है, जिसमें डिजिटल महाकुंभ की अवधारणा पर काम होगा। गंगाजल की पवित्रता का ही असर है कि कुंभ से बड़ी संख्या में अमेरिकी नागरिकों ने जल मंगाया है। फरवरी के तीसरे हफ्ते में महाकुंभ में स्नान के लिए अमेरिका से प्रयागराज आए पद्मश्री डॉ. निरुपम बाजपेयी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर डॉ. बाजपेयी ने बताया कि महाकुंभ की वजह से 33 वर्ष बाद अपने जन्मस्थान प्रयागराज सपरिवार जा सका। 64 करोड़ लोगों के संगम का यह अनुभव केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे अमेरिका के लिए कौतूहल का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुनिया का सबसे बड़े आयोजन एक जिले में इतनी भव्यता के साथ हो रहा है, यही केस स्टडी है। उन्होंने सुविधाओं पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूरी टीम की तारीफ करते हुए कहा कि दुनिया के किसी भी देश के लिए इतना विशाल आयोजन आसान नहीं है लेकिन उत्तर प्रदेश में इस अकल्पनीय से लगने वाले आयोजन की सफलता की चर्चा अमेरिका में भी है। अमेरिका से दोगुनी आबादी के बराबर श्रद्धालु एक साथ पर आ रहे हैं, केवल इसका अनुभव लेने बड़ी संख्या में अमेरिकी और शोध छात्र भारत आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed