{"_id":"66df8f7636b7c423590efee4","slug":"ambulance-driver-planning-to-surrender-in-court-lucknow-news-c-13-1-lko1028-866816-2024-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अदालत में आत्मसमर्पण करने की फिराक में एंबुलेंस चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अदालत में आत्मसमर्पण करने की फिराक में एंबुलेंस चालक
विज्ञापन
लखनऊ। एंबुलेंस में महिला से दुष्कर्म की कोशिश करने का मुख्य आरोपी चालक अदालत में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। उसकी तरफ से सरेंडर अर्जी दी गई है। पुलिस की दो टीमें उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हैं।
29 अगस्त की रात सिद्धार्थनगर निवासी एक महिला अपने भाई के साथ बीमार पति को लेकर निजी एंबुलेंस से लखनऊ से वापस जा रही थी। रास्ते में उन्नाव के पुरवा निवासी एंबुलेंस चालक सूरज तिवारी और उसके अयोध्या निवासी साथी ऋषभ सिंह ने महिला से छेड़छाड़ कर दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। विरोध पर बस्ती में सड़क पर ही मरीज को छोड़कर एंबुलेंस लेकर चालक व उसका साथी भाग गए थे। मरीज की मौत हो गई थी। गाजीपुर पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी ऋषभ को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। सूरज तब से भागा हुआ है।
आज विवेचक बयान के लिए जाएंगे पीड़िता के घर
गाजीपुर इंस्पेक्टर विकास राय ने बताया कि आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी दी है। कोर्ट से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रयास है कि सरेंडर करने से पहले ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाए। उसके खिलाफ एनबीडब्ल्यू भी लिया गया है। वहीं मंगलवार को विवेचक बयान के लिए पीड़िता के घर जाएंगे। पीड़िता को लेकर कोर्ट में बयान कराएंगे।