{"_id":"8c4234211654ae511686b19218af9afd","slug":"ambulance-delay-leads-to-patient-death-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाइम से पहुंच जाती एंबुलेंस तो बच जाती मरीज की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाइम से पहुंच जाती एंबुलेंस तो बच जाती मरीज की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 29 Nov 2014 10:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकबंधु राजनारायण अस्पताल में मरीज को लेकर पहुंची 108 एंबुलेंस में परिवारीजनों ने तोड़फोड़ कर दी। परिवारीजनों का कहना था कि एंबुलेंस देर से आने के कारण उनकी मां की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल प्रशासन के अनुसार मोहनलालगंज के नया गांव की आशा (50) दुर्घटना में घायल हो गई थी। गंभीर स्थिति में उसे 108 एंबुलेंस से लोकबंधु अस्पताल लाया गया।
विज्ञापन
वहां इमजरेंसी में पहुंचने पर डॉक्टर ने बताया कि आशा की मौत हो चुकी है। इसकी जानकारी मिलते ही परिवारीजन रोने-बिलखने लगे। उन्हीं के बीच के कई लोग आशा की मौत का कारण एंबुलेंस देर से आना बताने लगे। इसके बाद उन्होंने गुस्से में एंबुलेंस के साइड के शीशे तोड़ दिए। किसी तरह उन्हें समझाबुझाकर शांत कराया गया।
विज्ञापन