{"_id":"6797ca196995be2a5002735c","slug":"ambedkarnagar-vehicle-returning-from-mahakumbh-collides-with-mini-truck-seven-members-of-bjp-leader-s-famil-2025-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: महाकुंभ से लौट रहे वाहन की मिनी ट्रक से टक्कर, हादसे भाजपा नेता के परिवार के सात सदस्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: महाकुंभ से लौट रहे वाहन की मिनी ट्रक से टक्कर, हादसे भाजपा नेता के परिवार के सात सदस्य घायल
Mon, 27 Jan 2025 11:32 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर
अमर उजाला संवाद, अंबेडकरनगर
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 27 Jan 2025 11:32 PM IST
सार
Road accident in Ambedkar Nagar: महाकुंभ से टाटा सफारी में लौट रहे एक परिवार की टक्कर मिनी ट्रक से हो गई। दुर्घटना में भाजपा नेता के परिवार के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
जनपद के थाना कोतवाली अकबरपुर अंतर्गत न्योतरिया बाईपास के पास आज शाम 08:20 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में एक टाटा सफारी और मिनी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई, जिससे वाहन में सवार 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही अपर जिलाधिकारी सदानंद गुप्ता और उपजिलाधिकारी सदर अरविंद त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने तुरंत ही घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर पहुंचाया।
विज्ञापन
भाजपा नेता का परिवार हादसे का शिकार
घटना में घायल सभी लोग प्रयागराज महाकुंभ स्नान कर बस्ती लौट रहे थे। घायलों में चार पहिया वाहन में सवार भाजपा सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री महेश शुक्ला के परिवार के सदस्य भी शामिल हैं।
विज्ञापन