फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ambedkarnagar News: The girl ate poison in the SP office premises, a case of raping her on the pretext of marriage

Ambedkarnagar News : युवती ने एसपी कार्यालय परिसर में खाया जहर, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला

Fri, 08 Jul 2022 03:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, अंबेडकरनगर Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Fri, 08 Jul 2022 03:38 PM IST
सार

सिद्धार्थनगर जनपद के एक युवक ने उसे सात वर्ष पहले शादी का झांसा दिया। इसके बाद एक शपथपत्र पर विवाह की बात लिखकर साथ रहने लगा, लेकिन अधिकृत ढंग से विवाह करने की बात टालता रहा।

विज्ञापन
Ambedkarnagar News: The girl ate poison in the SP office premises, a case of raping her on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

अंबेडकरनगर एसपी कार्यालय परिसर में शुक्रवार को एक युवती ने आत्महत्या के लिए जहरीला पदार्थ खाकर सनसनी फैला दी। वह शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और साथ छोड़ देने के मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर पहुंची हुई थी। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जाती है।

विज्ञापन

 

अकबरपुर नगर की रहने वाली युवती शुक्रवार दोपहर करीब एक प्रार्थना पत्र लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। वहां पहले तो उसने एसपी से मिलने की बात कही फिर मौका देख जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद वह गिर पड़ी और बेहोश हो गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। एसपी अजीत कुमार सिन्हा बाहर निकले और उसे जिला अस्पताल पहुंचवाया। युवती के पास से जो प्रार्थनापत्र मिला उसके अनुसार सिद्धार्थनगर जनपद के एक युवक ने उसे सात वर्ष पहले शादी का झांसा दिया। इसके बाद एक शपथपत्र पर विवाह की बात लिखकर साथ रहने लगा, लेकिन अधिकृत ढंग से विवाह करने की बात टालता रहा। पत्र में लिखा कि इन वर्षों में वह दुराचार भी करता रहा और अब बीते दिनों छोड़ कर चला गया। 

विज्ञापन


उधर, युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हालत गंभीर बनी है। एसपी ने बताया कि एक युवती के बेहोश होने की जानकारी होते ही उसे भर्ती कराया गया है। उसके बारे में जानकारी पता किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed