{"_id":"66dae6161aa7c429560eab07","slug":"ambedkarnagar-jackols-attack-in-a-village-in-ahirauli-thana-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"सियारों का आतंक: एक बार हमला करने के बाद फिर हमला करने आए, रात भर जाग रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सियारों का आतंक: एक बार हमला करने के बाद फिर हमला करने आए, रात भर जाग रहे ग्रामीण
Fri, 06 Sep 2024 04:53 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 06 Sep 2024 04:53 PM IST
सार
अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में सियारों का आतंक छाया हुआ है। ग्रामीण रतजगा करते हुए समय गुजार रहे हैं।
विज्ञापन
हमले की जानकारी देते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अंबेडकरनगर के अहिरौली थाना क्षेत्र के पियारेपुर में सियारों के हमले के बाद ग्रामीणों को रतजगा करना पड़ा। पहली बार तीन ग्रामीणों को घायल करने के बाद असल में आधी रात बाद सियारों ने फिर से गांव का रुख किया था।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह डीएफओ डॉ उमेश तिवारी और एसडीएम सौरभ शुक्ल गांव पहुंचे। हालात का जायजा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि साढ़े दस बजे करीब सबसे पहले चार पांच सियार गांव में घुस गए। निजामुद्दीन की बकरियों को निशाना बनाने लगे। निजामुद्दीन दौड़े तो उन्हें काट लिया। गांव के दो अन्य लोग भी हमले में घायल हुए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, इंडिया एलायंस की मजबूती के लिए हरियाणा में सपा प्रत्याशी न उतारने के संकेत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - सुल्तानपुर मुठभेड़ मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, अखिलेश यादव ने कहा था फर्जी एनकाउंटर में की गई हत्या
तीनों को सीएचसी भेजे जाने के बाद ग्रामीणों ने लाठी डंडा लेकर पहरा देना शुरू किया। रात एक बजे के बाद फिर से कई सियार गांव में दिखे लेकिन ग्रामीणों ने दौड़ा लिया।
इसके बाद सुबह तक ग्रामीण पहरा देते रहे।
एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि कांबिंग कराई जा रही है। परेशान होने की जरूरत नहीं है लेकिन सभी लोग सजग रहें।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन