फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sultanpur encounter case raised in National Human Rights Commission.

UP: सुल्तानपुर मुठभेड़ मामला मानवाधिकार आयोग पहुंचा, अखिलेश यादव ने कहा था फर्जी एनकाउंटर में की गई हत्या

Sat, 07 Sep 2024 12:37 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 07 Sep 2024 12:37 AM IST
सार

सुल्तानपुर में डकैती के आरोपी मंगेश यादव की मुठभेड़ में हत्या के बाद मामले को मानवाधिकार आयोग ले जाया गया है। हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने इसकी शिकायत आयोग में की है।

विज्ञापन
Sultanpur encounter case raised in National Human Rights Commission.
सुल्तानपुर में कल सुबह हुई थी वारदात। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुल्तानपुर डकैती कांड के आरोपी मंगेश यादव के मुठभेड़ में मारे जाने के बाद मामले पर जमकर राजनीति हो रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे फर्जी मुठभेड़ में की गई हत्या करार दिया था। अब मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में की गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के अधिवक्ता गजेंद्र सिंह यादव ने इसकी शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में की है।

विज्ञापन


वहीं, अखिलेश यादव ने मुठभेड़ को फर्जी करार देते हुए बयान दिया था कि दो दिन पहले जिसको उठाने के बाद एनकाउंटर के नाम पर हत्या की गई है, अब उसकी मेडिकल रिपोर्ट बदलवाने का दबाव बनाया जा रहा है। इसका सर्वोच्च न्यायालय तुरंत संज्ञान ले, इससे पहले कि सुबूत मिटा दिए जाएं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, इंडिया एलायंस की मजबूती के लिए हरियाणा में सपा प्रत्याशी न उतारने के संकेत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 69000 शिक्षक भर्ती: 7 सितंबर को अभ्यर्थियों से गोरखपुर में मिलेंगे सीएम योगी, अभ्यर्थियों को दी गई सूचना


उन्होंने बृहस्पतिवार को जारी बयान में कहा कि यह प्रतीत होता है कि सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था। इसीलिए नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया। अन्य के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई और एक की जाति देखकर उसकी जान ले ली गई। कहा, जब मुख्य आरोपी ने सरेंडर कर दिया है तो लूट का सारा माल भी वापस होना चाहिए। सरकार को पीड़ित कारोबारी को मुआवजा भी देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि नकली एनकाउंटर रक्षक को भक्षक बना देते हैं। उन्होंने भाजपा राज को अपराधियों का अमृतकाल बताते हुए कहा कि जब तक जनता का रोष चरम सीमा पर नहीं पहुंच जाता है, तब तक लूट में हिस्सेदारी का काम चलता रहता है। जब लगता है कि जनता घेर लेगी तो नकली एनकाउंटर का का दिखावा होता है। जनता सब समझती है कि कैसे कुछ लोगों को बचाया जाता है और कुछ को फंसाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed