{"_id":"5d7928a38ebc3e01416b251a","slug":"ambedkarnagar-goons-killed-cashier-of-baroda-gramin-bank","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर : बड़ौदा ग्रामीण बैंक कैशियर की गोली मारकर की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर : बड़ौदा ग्रामीण बैंक कैशियर की गोली मारकर की हत्या, तलाश में जुटी पुलिस
Wed, 11 Sep 2019 10:32 PM IST
Amulya Rastogi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बेडकरनगर
Published by: Amulya Rastogi
Updated Wed, 11 Sep 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार सुबह अंबेडकरनगर के राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के चोरमरा कमालपुर गांव में बड़ौदा ग्रामीण बैंक के कैशियर की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद इन्हीं बदमाशों ने पदुमपुर बाजार पहुंचकर डॉक्टर को भी गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने केस दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी है।
मंगलवार सुबह राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। दरअसल, मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक बाइक पर सवार दो बदमाश चोरमरा कमालपुर गांव पहुंचे। वहां पूर्व डीआईजी जेपी सिंह के चचेरे भाई और उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक की दुल्हूपुर शाखा में कैशियर रवींद्र सिंह मॉर्निंग वॉक कर घर के सामने पहुंचे थे। इसी बीच वहां पहुंचे बदमाशों में से एक ने उनके सिर में गोली मार दी और भाग खड़े हुए।
दोनों बदमाश यहां से सीधे करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित पदुमपुर चौराहे पहुंचे। यहां प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. वीके यादव के पिता डॉ. लक्ष्मीकांत यादव (65) को निशाना बनाया। वे उस समय क्लीनिक के बाहर सफाई कर रहे थे। बदमाशों की पहली गोली मिस कर गई। उन्होंने क्लीनिक के अंदर भागकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन तभी बदमाशों ने एक और गोली चला दी। यह गोली उन्हें कमर के ऊपर पीठ में जा लगी। इसके बाद बदमाश फरार हो गए।

सुबह सवेरे ही एक ही थाना क्षेत्र में दो जगहों पर गोलियों की गूंज से न सिर्फ क्षेत्र में सनसनी मच गई, वरन पुलिस प्रशासन भी सकते में आ गया। परिजन दोनों घायलों को लेकर पहले जहांगीरगंज सीएचसी आए। इसके बाद उन्हें पड़ोसी जिले आजमगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर शाम रवींद्र सिंह की मौत हो गई, जबकि चिकित्सक की हालत गंभीर है।
पुलिस ने मामले में रवींद्र के पुत्र पवन की तहरीर पर चार लोगों व लक्ष्मीकांत के पुत्र विपुल की तहरीर पर पांच नामजद व दो अज्ञात के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। परिवारीजनों ने घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात तहरीर में कही है।

अधिकारियों ने दिलाया जल्द गिरफ्तारी का भरोसा
घटना के बाद एसपी वीरेंद्र कुमार मिश्र व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों ने परिवारीजनों व स्थानीय लोगों से गहन जानकारी हासिल की। परिवारीजनों को भरोसा दिलाया कि मामले में शामिल बदमाशों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
सीओ अमर बहादुर के नेतृत्व में बाद में कई थानों के पुलिस बल ने समूचे इलाके में सघन तलाशी अभियान भी चलाया। बाद में पुलिस प्रशासन ने पदुमपुर बाजार व चोरमरा कमालपुर गांव समेत अन्य जगहों पर सुरक्षा के इंतजाम कड़े कर दिए।