{"_id":"69085daed5a76b1d15051c56","slug":"ambedkarnagar-a-young-man-shot-his-father-and-uncle-over-a-property-dispute-and-was-referred-to-lucknow-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkarnagar: युवक ने सम्पत्ति विवाद में पिता और चाचा को मारी गोली, लखनऊ रेफर किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkarnagar: युवक ने सम्पत्ति विवाद में पिता और चाचा को मारी गोली, लखनऊ रेफर किया गया
Mon, 03 Nov 2025 01:15 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:15 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में एक युवक ने संपत्ति के विवाद में अपने पिता व चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। उसे लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
चाचा और पिता को गोली मारकर किया घायल।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
जमीनी रंजिश में युवक ने पिता तथा चाचा को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। घायल पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पुत्र के विरुद्ध जानलेवा हमले की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
मामला अंबेडकरनगर जिले के राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर कादीपुर गांव का है। जहां सोमवार तीसरे पहर में लगभग 2:00 बजे गांव निवासी प्रिंस मौर्य ने अपने पिता रामनारायण मौर्य तथा चाचा ओम नारायण को गोली मार दिया।
स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां से गंभीर हालत के चलते मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मामले में घायल रामनारायन की तहरीर पर पुलिस ने प्रिंस मौर्य के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना अध्यक्ष अक्षय पटेल ने बताया कि प्रथमदृष्टया जमीनी विवाद में गोली चलने का मामला सामने आया है, मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी आरोपी की तलाश की जा रही है।