{"_id":"5abd0b384f1c1beb618b45ac","slug":"ambedkar-s-pic-will-be-necessary-in-government-offices-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक अप्रैल से सरकारी दफ्तरों में आंबेडकर की तस्वीर लगाना अनिवार्य ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक अप्रैल से सरकारी दफ्तरों में आंबेडकर की तस्वीर लगाना अनिवार्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 29 Mar 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में एक अप्रैल से डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर की तस्वीर लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। सरकार के प्रवक्ता व चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने बताया कि बाबा साहेब का नाम अब यूपी के सभी राजकीय अभिलेखों में डॉ भीमराव रामजी आंबेडकर लिखा जाएगा।
विज्ञापन
सरकार ने बुधवार को इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है। उन्होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती वोट के लिए दलितों का इस्तेमाल और वोटों की सौदेबाजी कर रही हैं।
विज्ञापन
सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा, संविधान की आठवीं अनुसूची में बाबा साहेब ने हाथ से किए गए हस्ताक्षर में अपना नाम डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर लिखा है। इसलिए उन्हें सही नाम से पुकारना और लिखना भी चाहिए। विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग सही नाम का उल्लेख नहीं कर सकते, वे बाबा साहेब के सिद्धांतों और आदर्शों को कैसे मानेंगे।
विज्ञापन
उन्हें जितना गलत करना था, कर चुके हैं। देश या राज्य एक परिवार के नाम से नहीं बल्कि महापुरुषों के सिद्धांतों पर चलना चाहिए। कम से कम उन महापुरुषों का नाम सही पुकारना चाहिए जिनका लोग अनुसरण करते हैं।